NIFT 2027 Registration: निफ्ट प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 24 नवंबर, अब तक 23,349 फॉर्म जमा
Abhay Pratap Singh | November 23, 2026 | 06:51 PM IST | 1 min read
उम्मीदवारों को विलंब शुल्क के साथ निफ्ट एंट्रेंस एग्जाम 2026 के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए 25 नवंबर से 29 नवंबर, 2026 तक का समय दिया गया है।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की ओर से निफ्ट प्रवेश परीक्षा (NIFTEE) 2027 के लिए पंजीकरण विंडो कल बंद कर दी जाएगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/niftee पर जाकर अंतिम तिथि 24 नवंबर, 2026 तक आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। निफ्ट 2027 रजिस्ट्रेशन लिंक 16 अक्टूबर से सक्रिय है।
उम्मीदवारों को विलंब शुल्क के साथ निफ्ट एंट्रेंस एग्जाम 2026 के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए 25 नवंबर से 29 नवंबर, 2026 तक का समय दिया गया है। निफ्ट एप्लीकेशन फॉर्म 2026 में 30 नवंबर से 2 दिसंबर तक सुधार कर सकते हैं। इससे पहले, विलंब शुल्क भुगतान के आवेदन की आखिरी तिथि 16 नवंबर थी।
एनटीए के अनुसार, “NIFT प्रवेश परीक्षा के लिए अब तक 23,349 पंजीकरण फॉर्म जमा किए जा चुके हैं और 19,534 अभ्यर्थियों ने सफलतापूर्वक शुल्क भुगतान पूरा कर लिया है। 4 आसान चरणों दस्तावेज अपलोड करें, आवेदन विवरण भरें, शुल्क जमा करें और कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करें चरणों की मदद से अपना आवेदन पूरा करें।”
Also read CSIR UGC NET December 2026: सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा कार्यक्रम csirnet.nta.nic.in पर जारी
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने निफ्टी 2027 के लिए यूजी, पीजी, एनएलईए, कारीगर और पीएचडी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। पात्रता मानदंड संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को निफ्ट नोटिफिकेशन 2027 जांचने की सलाह दी गई है।
NIFT 2027 Application Form: आवेदन प्रक्रिया
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार निफ्ट 2027 एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं:
- सबसे पहले https://exams.nta.nic.in/niftee/ पर जाएं।
- प्रोग्राम से संबंधित आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- पंजीकरण करें, फॉर्म भरें और दस्तावेज अपलोड करें।
- शुल्क जमा करें, सबमिट करें और प्रिंट निकाल लें।
NIFTEE 2027 के लिए आवेदन करने में कोई कठिनाई आती है, तो कैंडिडेट एनटीए हेल्पडेस्क से 011-40759000 / 011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं या nift@nta.ac.in पर ईमेल कर सकता है। उम्मीदवार नवीनतम जानकारी के लिए नियमित रूप से www.nta.ac.in पर विजिट करें।
अगली खबर
]MP Police Constable Exam Postponed: युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ का राजनीतिक पार्टियों ने बीजेपी पर लगाया आरोप
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के राज्य सचिव जसविंदर सिंह ने कहा कि सरकार की परीक्षा आयोजित कराने में अक्षमता का दंड प्रदेश के युवाओं को भुगतना पड़ रहा है।
Press Trust of India | 1 min readविशेष समाचार
]- MPPSC Exam Calendar 2027: एमपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर mppsc.mp.gov.in पर जारी, परीक्षावार तिथियां जानें
- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र