NID BDes DAT 2024 Prelims Result: एनआईडी बीडिज डीएटी प्री रिजल्ट 28 मार्च को नहीं होगा जारी, नई तिथि जानें
Abhay Pratap Singh | March 27, 2024 | 05:05 PM IST | 1 min read
एनआईडी बीडीएस डीएटी 2024 प्रारंभिक परीक्षा में शॉर्टलिस्ट उम्मीदवार ही मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए पात्र होंगे।
Get education, career guidance; live webinars; learning resources and more
Subscribe Nowनई दिल्ली: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन ने एनआईडी बीडिज डीएटी प्रीलिम्स रिजल्ट 2024 घोषित करने की तिथि में बदलाव किया है। नए शेड्यूल के अनुसार, एनआईडी बीडीएस डीएटी प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2024 अब 4 अप्रैल को जारी किया जाएगा। इससे पहले एनआईडी बीडीएस डीएटी प्री रिजल्ट 28 मार्च को जारी किया जाना था।
एनआईडी बीडीएस डीएटी प्रीलिम्स एग्जाम 2024 में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक घोषणा के बाद ऑफिशियल वेबसाइट admissions.nid.edu पर जाकर अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे। एनआईडी बीडिज डीएटी प्री एग्जाम में उत्तीर्ण उम्मीदवार ही मुख्य परीक्षा में बैठने के लिए पात्र होंगे।
NID BDes DAT 2024 प्रारंभिक परीक्षा में प्राप्त अंकों से असंतुष्ट अभ्यर्थी दोबारा जांच के लिए अनुरोध कर सकते हैं। एनआईडी बीडीएस डीएटी 2024 मुख्य परीक्षा का आयोजन 27 और 28 अप्रैल को किया जाएगा। अभ्यर्थियों के लिए एनआईडी बीडिज डीएटी मेन एडिमट कार्ड 14 अप्रैल को जारी होगा।
Also read JMI Entrance Test 2024: जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूजी-पीजी प्रवेश परीक्षा तारीखों में बदलाव
राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान (एनआईडी) ने कहा कि एनआईडी बीडिज डीएटी 2024 मेरिट सूची तैयार करने के लिए प्रीलिम्स और मेन एग्जाम के लिए वेटेज मानदंड बाद में घोषित किए जाएंगे। नवीनत अपडेट के लिए उम्मीदवारों को एनआईडी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
NID BDes DAT Prelims Result 2024: डाउनलोड करें
अभ्यर्थी आधिकारिक घोषणा के बाद 4 अप्रैल को निम्नलिखित चरणों का पालन कर प्रीलिम्स रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे:
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट admissions.nid.edu पर विजिट करें।
- होमपेज पर, ‘B.Des DAT Prelims Result’ लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद उम्मीदवार लॉगिन विवरण दर्ज कर सबमिट करें।
- स्क्रीन पर ‘एनआईडी बीडीएस डीएटी प्रीलिम्स एग्जाम 2024’ प्रदर्शित होगा।
- अभ्यर्थी इसे जांचें और प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
डीएटी प्रीलिम्स टाई ब्रेक नियम के अनुसार, पार्ट बी में अधिक अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवार को उच्च रैंक दी जाएगी। बीडिज डिजाइन एप्टीट्यूड टेस्ट का आयोजन अहमदाबाद, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा और असम स्थित परिसरों में एनआईडी द्वारा प्रस्तावित कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाता है।
अगली खबर
]FTII JET Admit Card 2024: एफटीआईआई जेईटी एडमिट कार्ड जारी, डाउनलोड प्रक्रिया जानें
एफटीआईआई जेईटी प्रवेश परीक्षा 2024 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में एडमिट कार्ड ले जाना अनिवार्य है। एफटीआईआई जेईटी हाल टिकट के बिना उम्मीदवारों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं मिलेगी।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज