NIACL Apprentice Recruitment 2026: एनआईएसीएल अप्रेंटिस भर्ती नोटिफिकेशन जारी, 23 जून से करें आवेदन
Saurabh Pandey | June 17, 2026 | 12:46 PM IST | 2 mins read
न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NIACL) ने देश भर में अप्रेंटिस के कुल 550 पदों पर भर्ती निकाली है। स्नातक पास और 21 से 30 वर्ष की आयु वाले योग्य उम्मीदवार 23 जून से 6 जुलाई 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
नई दिल्ली : जनरल इंश्योरेंस कंपनी 'द न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड' (NIACL) ने देश भर के ओपन मार्केट से कुल 550 अप्रेंटिस पदों के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इस एक वर्षीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 23 जून से 6 जुलाई 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट newindia.co.in या BFSI एसएससी पोर्टल bfsissc.com के माध्यम से ही ऑनलाइन मोड में जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अन्य किसी माध्यम से आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। फॉर्म भरने से पहले उम्मीदवारों को अपनी फोटो, हस्ताक्षर और शैक्षणिक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी तैयार रखने और विवरणों को ध्यान से चेक का निर्देश दिया गया है, क्योंकि सबमिशन के बाद सुधार की अनुमति नहीं होगी।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 550 अप्रेंटिसशिप सीटों को भरा जाएगा। एनआईएसीएल के पुराने नियमों के अनुसार, इन वैकेंसियों को विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के आधार पर श्रेणीवार विभाजित किया गया है। उम्मीदवार केवल किसी एक राज्य के लिए ही आवेदन करने के पात्र होंगे। राज्यवार सीटों के विस्तृत विवरण की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट और बीएफएसआई एसएससी (BFSI SSC) पोर्टल के "इनफॉर्मेशन एंड हेल्प" सेक्शन पर अलग से उपलब्ध कराई जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने राज्य की सीटों की संख्या जांचने के बाद ही फॉर्म भरें।
NIACL Apprentice Notification 2026: आयु सीमा
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जून 2026 को आधार मानकर की जाएगी। आरक्षित श्रेणियों (SC/ST, OBC-NCL, PwBD) के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
NIACL Apprentice Notification 2026: शैक्षणिक योग्यता
एनआईएसीएल अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए आवेदक के पास 1 जून 2026 तक किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री या उसके समकक्ष योग्यता होनी अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त, उम्मीदवार को उस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश की क्षेत्रीय भाषा का अच्छा ज्ञान होना चाहिए, जहां से वह आवेदन कर रहा है। चयन प्रक्रिया के दौरान क्षेत्रीय भाषा का परीक्षण भी किया जा सकता है।
NIACL Apprentice Eecruitment Notification 2026: आवेदन प्रक्रिया जानें
- सबसे पहले आधिकारिक एनआईएसीएल वेबसाइट newindia.co.in या BFSI SSC पोर्टल पर जाएं।
- अपनी ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर का उपयोग करके नया पंजीकरण पूरा करें।
- आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी ध्यानपूर्वक दर्ज करें।
- अब अपनी पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और जरूरी शैक्षणिक सर्टिफिकेट्स की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
- सभी भरी गई जानकारियों को एक बार अच्छी तरह चेक करने के बाद फॉर्म को सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका एक प्रिंटआउट निकाल लें।
NIACL Apprentice Notification 2026: वेतनमान और कार्य की अवधि
एनआईएसीएल अप्रेंटिस भर्ती 2026 के तहत अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को एक वर्ष के प्रशिक्षण के दौरान 12,300 रुपये प्रति माह का निश्चित स्टाइपेंड दिया जाएगा। यह एक साल का ट्रेनिंग प्रोग्राम है, इसलिए इसे नियमित सरकारी नौकरी नहीं माना जाएगा। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य चयनित युवाओं को एनआईएसीएल के मुख्य बीमा परिचालन और प्रशासनिक कार्यों का व्यावहारिक अनुभव और व्यावसायिक एक्स्पोज़र प्रदान करना है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज