Trusted Source Image

Airforce Agniveer Vayu Result: एयरफोर्स अग्निवीर वायु रिजल्ट indianairforce.nic.in पर जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Saurabh Pandey | June 17, 2026 | 08:47 AM IST | 3 mins read

भारतीय वायुसेना (IAF) ने अग्निवीर वायु (इंटेक 01/2027) फेज-I परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए 36 लाख से अधिक उम्मीदवार अपनी पंजीकृत ईमेल आईडी और पासवर्ड के जरिए लॉगिन करके अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं।

फेज-I की ऑनलाइन परीक्षा में उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर ही भारतीय वायुसेना अग्निवीर वायु 2027 की मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। (आधिकारिक वेबसाइट)
फेज-I की ऑनलाइन परीक्षा में उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर ही भारतीय वायुसेना अग्निवीर वायु 2027 की मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : भारतीय वायुसेना (IAF) में अग्निवीर बनने का सपना देख रहे युवाओं का इंतजार खत्म हो गया है। वायुसेना ने अग्निवीर वायु (इंटेक 01/2027) फेज-I परीक्षा का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अपने पंजीकृत ईमेल आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करके अपना रिजल्ट और क्वालिफाइंग स्टेटस चेक कर सकते हैं। फेज-I की इस ऑनलाइन लिखित परीक्षा का आयोजन 30 और 31 मार्च 2026 को किया गया था।

वायुसेना ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे आधिकारिक पोर्टल से अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के बाद उस पर दिए गए सभी विवरणों की ध्यानपूर्वक जांच कर लें। स्कोरकार्ड पर मुख्य रूप से उम्मीदवार का नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर, जन्म तिथि, श्रेणी, प्राप्त किए गए अंक, क्वालिफिकेशन स्टेटस (पास/फेल) और फेज-II परीक्षा के लिए जरूरी निर्देश दर्ज होंगे। उत्तर कुंजी पर आपत्तियों के निपटारे और मूल्यांकन के बाद ही यह फाइनल परिणाम जारी किया गया है।

यह परीक्षा पूरी तरह से कंप्यूटर आधारित (CBT) और ऑब्जेक्टिव प्रारूप में आयोजित की गई थी। इसमें साइंस स्ट्रीम के उम्मीदवारों के लिए 1 घंटे का पेपर था, जिसमें अंग्रेजी, फिजिक्स और मैथमेटिक्स के सवाल पूछे गए थे। वहीं, गैर-विज्ञान स्ट्रीम के उम्मीदवारों के लिए 45 मिनट का टेस्ट था, जिसमें अंग्रेजी, रीजनिंग और जनरल अवेयरनेस शामिल थे।

फेज-II के लिए ऐसे बनेगी मेरिट लिस्ट

फेज-I की ऑनलाइन परीक्षा में उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर ही भारतीय वायुसेना अग्निवीर वायु 2027 की मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। इस लिस्ट में उन उम्मीदवारों के नाम और रोल नंबर शामिल हैं जिन्होंने आवश्यक क्वालिफाइंग अंक प्राप्त कर लिए हैं।

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि फाइनल मेरिट लिस्ट लिखित परीक्षा के अंकों, श्रेणीवार आरक्षण, कुल रिक्तियों और प्रतिस्पर्धा के स्तर को ध्यान में रखकर तैयार की जाएगी। लिखित परीक्षा में पास होने वाले शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवार अब चयन प्रक्रिया के अगले चरण (फेज-II) में प्रवेश करेंगे।

शारीरिक दक्षता और मेडिकल टेस्ट के अगले चरण-

फेज-II में पहुंचने वाले उम्मीदवारों का मूल्यांकन वायुसेना के कड़े मानकों के आधार पर किया जाएगा, जिसके मुख्य चरण निम्नलिखित हैं-

  1. शारीरिक फिटनेस टेस्ट (PFT) - इसमें उम्मीदवारों को निर्धारित समय सीमा के भीतर 6 मिनट 30 सेकंड में 1.6 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी। इसके साथ ही 10 सिट-अप्स, 10 पुश-अप्स और 20 स्क्वाट्स भी लगाने होंगे।
  2. अनुकूलनशीलता परीक्षा (Adaptability Test) - शारीरिक परीक्षा पास करने वालों को एक ऑब्जेक्टिव टेस्ट देना होगा, जिसमें भारतीय वायुसेना के विभिन्न क्षेत्रों, मौसम की स्थितियों और परिचालन वातावरण के प्रति उनकी अनुकूलन क्षमता को परखा जाएगा।
  3. दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा - इन परीक्षाओं में सफल होने वाले उम्मीदवारों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा और वायुसेना के चिकित्सा मानकों के अनुसार उनकी दृष्टि, सुनने की क्षमता और समग्र शारीरिक स्वास्थ्य की विस्तृत जांच की जाएगी।

Also read DSSSB Recruitment 2026: दिल्ली में टीजीटी, जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट सहित 1979 पदों पर भर्ती, पात्रता मानदंड

Agniveer Vayu Result 2026: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर उपलब्ध लॉगिन लिंक पर क्लिक करें और अपनी पंजीकृत ईमेल आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
  3. अब लॉगिन करने के बाद 'Agniveer Vayu 01/2027 Result' या 'Scorecard' वाले लिंक पर क्लिक करें।
  4. आपका अग्निवीरवायु स्कोरकार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।
  5. अंत में फेज-II के लिए इसका प्रिंटआउट ले लें या पीडीएफ डाउनलोड कर लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications