NHAI Recruitment 2024: एनएचएआई में टेक्निकल पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू; वेतन 29,00,000 रुपये सालाना
Abhay Pratap Singh | October 30, 2024 | 06:35 PM IST | 2 mins read
एनएचएआई टेक्निकल भर्ती 2024 के तहत उम्मीदवारों के चयन के लिए कोई लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी।
नई दिल्ली: भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की ओर से हेड-टेक्निकल और हेड-टोल ऑपरेशन के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार NHAI की आधिकारिक वेबसाइट nhai.gov.in के माध्यम से एनएचएआई टेक्निकल भर्ती 2024 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग (बीई) या बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी (बीटेक) की डिग्री प्राप्त कर चुके आवेदक ही इन पदों के योग्य माने जाएंगे। अधिसूचना में बताया गया कि एनएचएआई भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 55 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
नोटिस के अनुसार, “उम्मीदवारों को आधिकारिक अधिसूचना में उपलब्ध आवेदन पत्र को भरना होगा और इसे ईमेल आईडी hr.nhipmpl@nhai.org पर आवश्यक दस्तावेजों की स्व-सत्यापित प्रतियों तथा अपडेट सीवी की एक प्रति के साथ मेल करना होगा। आवेदकों को 5 नवंबर, 2024 तक या उससे पहले आवेदन जमा करने होंगे।”
एनएचएआई टेक्निकल भर्ती 2024 के लिए उम्मीदवारों का चयन साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। एनएचएआई की ओर से किसी भी तरह की कोई लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। एनएचएआई अधिसूचना में कहा गया कि उम्मीदवारों का मूल्यांकन साक्षात्कार चरण के दौरान उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।
एनएचएआई हेड टेक्निकल भर्ती 2024 के तहत चयनित उम्मीदवारों को 29,00,000 रुपये का वार्षिक वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा, सरकारी वाहन की भी सुविधा मिलेगी। ये नियुक्तियां दिल्ली के लिए हैं। नियुक्ति का प्रारंभिक कार्यकाल 2 वर्ष के लिए होगा, जिसे एनएचआईपीएमपीएल की आवश्यकताओं और उम्मीदवार के प्रदर्शन के आधार पर बढ़ाया जा सकता है।
NHAI Vacancy 2024: कुल रिक्तियां
नेशनल हाईवे ऑथारिटी ऑफ इंडिया द्वारा इस भर्ती अभियान के माध्यम से हेड-टेक्निकल और हेड-टोल ऑपरेशन का 1-1 पद भरा जाएगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार एनएचएआई की आधिकारिक अधिसूचना और एनएचएआई भर्ती 2024 के लिए आवेदन लिंक पर विजिट कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल