EMRS Tier 2 Result 2026: ईएमआरएस टियर 2 पीजीटी केमिस्ट्री और टीजीटी लाइब्रेरियन भर्ती रिजल्ट जारी

Saurabh Pandey | September 16, 2026 | 11:35 AM IST | 1 min read

ईएमआरएस टियर 2 पीजीटी केमिस्ट्री और टीजीटी लाइब्रेरियन रिजल्ट भर्ती जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से इसे चेक कर सकते हैं।

एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल स्कीम के तहत अलग-अलग टीचिंग और नॉन-टीचिंग पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया के रिजल्ट कई चरणों में जारी किए जा रहे हैं। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : नेशनल एजुकेशन सोसाइटी फॉर ट्राइबल स्टूडेंट्स (NESTS) ने ईएमआरएस पीजीटी केमिस्ट्री और टीजीटी लाइब्रेरियन टियर 2 परीक्षा का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार 22 से 25 मार्च 2026 के बीच हुई परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब अपना स्कोरकार्ड और क्वालिफाइंग स्टेटस चेक कर सकते हैं।

ईएमआरएस टियर 2 पीजीटी केमिस्ट्री और टीजीटी लाइब्रेरियन रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद अपनी लॉगिन जानकारी, यानी रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की जरूरत होगी। इसके अलावा, शेष अन्य शिक्षण और गैर-शिक्षण पदों के परिणाम भी अंतिम चरण में हैं और उन्हें चरणबद्ध तरीके से जारी किया जाएगा।

NESTS EMRS Result 2026: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया

  1. एनईएसटीएस की आधिकारिक वेबसाइट nests.tribal.gov.in या सीबीएसई की वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर रिक्रूटमेंट या रिजल्ट सेक्शन देखें।
  3. अपनी पोस्ट के लिए ईएमआरएस टियर 2 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  4. अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड या जन्म तिथि डालें।
  5. अपना रिजल्ट देखने के लिए जानकारी सबमिट करें।
  6. अंत में स्कोरकार्ड या मेरिट लिस्ट पीडीएफ डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट लें।

NESTS EMRS Tier 2 Result 2026: स्कोरकार्ड विवरण

  1. उम्मीदवार का नाम और रोल नंबर
  2. जिस पद और विषय के लिए आवेदन किया है
  3. श्रेणी
  4. टियर 2 परीक्षा में प्राप्त अंक
  5. क्वालिफाइंग स्टेटस- चुना गया या नहीं चुना गया
  6. पद के लिए श्रेणी-वार कट-ऑफ अंक
  7. चयन प्रक्रिया का अगला चरण

Also read UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 12,405 असिस्टेंट टीचर व 2,607 पीजीटी पदों पर निकली भर्ती, दिसंबर में परीक्षा

EMRS Tier 2 Result 2026: दस्तावेज सत्यापन शेड्यूल

ईएमआरएस पीजीटी केमिस्ट्री और टीजीटी लाइब्रेरियन टियर 2 परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के लिए दस्तावेज सत्यापन का शेड्यूल जल्द ही NESTS की आधिकारिक वेबसाइट nests.tribal.gov.in पर अलग से जारी किया जाएगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]