NEST Result 2024: नेशनल एंट्रेंस स्क्रीनिंग टेस्ट परिणाम nestexam.in पर जारी, डाउनलोड करें
Abhay Pratap Singh | July 12, 2024 | 05:28 PM IST | 1 min read
नेशनल एंट्रेंस स्क्रीनिंग टेस्ट परिणाम 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
Candidates can download NEST Question/Sample Papers from here.
Download Nowनई दिल्ली: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च (NISER) भुवनेश्वर आज यानी 12 जुलाई को NEST 2024 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। नेशनल एंट्रेंस स्क्रीनिंग टेस्ट 2024 में उपस्थित हुए कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट nestexam.in पर जाकर एनईएसटी 2024 रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
नेशनल एंट्रेंस स्क्रीनिंग टेस्ट परिणाम 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। NEST 2024 का आयोजन 30 जून 2024 को दो पालियों में सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से शाम 6 बजे तक किया गया था।
इससे पहले, NEST 2024 उत्तर कुंजी 5 जुलाई को जारी की गई थी। राष्ट्रीय प्रवेश स्क्रीनिंग परीक्षा (एनईएसटी) का आयोजन प्रतिवर्ष राष्ट्रीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (एनआईएसईआर) भुवनेश्वर और मुंबई विश्वविद्यालय - परमाणु ऊर्जा विभाग के आधारभूत विज्ञान उत्कृष्टता केंद्र (यूएम-डीएई सीईबीएस) मुंबई द्वारा किया जाता है।
Also read
नेशनल एंट्रेंस स्क्रीनिंग टेस्ट एंट्रेंस एग्जाम जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित और भौतिकी विषय में एकीकृत एमएससी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए अभ्यर्थी संस्थान की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
उत्तीर्ण उम्मीदवारों के लिए एनईएसटी 2024 काउंसलिंग प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। योग्य कैंडिडेट को ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए पंजीकरण और निर्धारित पंजीकरण शुल्क का भुगतान भी ऑनलाइन मोड में करना होगा। इसके बाद एनआईएसईआर भुवनेश्वर और यूएम-डीएई सीईबीएस मुंबई अलग-अलग अपनी मेरिट सूची जारी करेंगे।
National Entrance Screening Test Result 2024: नतीजे कैसे चेक करें?
NEST परिणाम 2024 की जांच करने के लिए उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:
- NEST की आधिकारिक वेबसाइट nestexam.in पर विजिट करें।
- होमपेज पर उपलब्ध NEST 2024 परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा जहां कैंडिडेट लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- इसके बाद, स्क्रीन पर NEST 2024 परिणाम प्रदर्शित होगा।
- भविष्य के संदर्भ के लिए इसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।
अगली खबर
]NIMCET Cut-off 2024: एनआईएमसीईटी राउंड 1 कटऑफ nimcet.admissions.nic.in पर जारी
NIMCET 2024 कट-ऑफ का निर्धारण आवेदकों की कुल संख्या, परीक्षा का कठिनाई स्तर, उपलब्ध सीटों की कुल संख्या, पिछले वर्ष के कट-ऑफ, उम्मीदवारों की श्रेणी, उम्मीदवारों का प्रदर्शन और आरक्षण नीतियों के आधार पर किया जाता है।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी