NEET Verdict 2024: नीट यूजी पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रधान ने किया स्वागत
Abhay Pratap Singh | July 23, 2024 | 10:39 PM IST | 2 mins read
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने घोषणा करते हुए कहा कि NEET 2024 के अंतिम परिणाम दो दिनों के भीतर जारी किए जाएंगे।
Download the NEET Most Scoring Chapters and Topics PDF based on the past 5 years’ analysis. Focus on high-weightage topics and boost your NEET preparation.
Download EBookनई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (SC) ने नीट यूजी पेपर लीक मामले में प्राप्त याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए आज (23 जुलाई) अपना फैसला सुनाया है। सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली पीठ ने कहा कि दोबारा नीट परीक्षा आयोजित नहीं होगी। जिसके बाद एससी के फैसले का स्वागत करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है।
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, “नीट-यूजी पर आज का फैसला अटकलों पर विराम लगाएगा और लाखों मेहनती व ईमानदार छात्रों को राहत प्रदान करेगा। छात्रों के हितों को बरकरार रखने वाले ऐतिहासिक फैसले के लिए सर्वोच्च न्यायालय के प्रति आभारी हूं।”
केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रधान ने आगे कहा, “यह निर्णय उन लोगों की आंखें खोल देगा, जिन्होंने भारतीय परीक्षा प्रणाली को बकवास बताया था और निहित स्वार्थों के लिए इस अवसर का फायदा उठाया, राजनीतिक लाभ उठाया और “नागरिक अशांति और अराजकता” को बढ़ावा दिया।”
कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए शिक्षा मंत्री प्रधान ने कहा, “राहुल गांधी को लाखों छात्रों और उनके अभिभावकों की भावनाओं से खिलवाड़ करने के साथ-साथ इससे (नीट यूजी पेपर लीक मामले में) राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश के लिए माफी मांगनी चाहिए।”
प्रधान ने NEET UG 2024 मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले की सराहना करते हुए कहा कि सत्य की जीत हुई है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, शिक्षा मंत्री ने घोषणा करते हुए बताया कि NEET 2024 के अंतिम परिणाम दो दिनों के भीतर जारी किए जाएंगे। परीक्षा की मेरिट सूची सुप्रीम कोर्ट द्वारा की गई टिप्पणियों के अनुसार संशोधित की जाएगी।
धर्मेंद्र प्रधान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “केंद्र सरकार कह रही थी कि बड़े पैमाने पर पेपर लीक नहीं हुआ है और सुप्रीम कोर्ट ने इसे बरकरार रखा है। सरकार किसी भी तरह का उल्लंघन बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेगी, परीक्षाओं की पवित्रता हमारे लिए सर्वोच्च है।” मंत्री ने आगे कहा, “परीक्षा की गड़बड़ी में शामिल किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।”
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी