NEET UG Result 2024: नीट यूजी रिजल्ट exams.nta.ac.in/NEET पर घोषित, डायरेक्ट लिंक से चेक करें परिणाम
Santosh Kumar | June 4, 2024 | 05:22 PM IST | 1 min read
नीट यूजी स्कोरकार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल के रूप में आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।
Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.
Try Nowनई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट यूजी) 2024 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट exam.nta.ac.in/NEET के ज़रिए अपना नीट यूजी रिजल्ट 2024 चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। नीट यूजी रिजल्ट लिंक और स्कोरकार्ड डाउनलोड करने का प्रोसेस इस लेख में आगे दिया गया है।
नीट यूजी स्कोरकार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल के रूप में आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी। एनटीए द्वारा नीट यूजी परीक्षा 5 मई को आयोजित की गई थी। परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी पहले ही जारी की जा चुकी है।
एनटीए द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, कुल 9,96,393 पुरुष उम्मीदवार, 13,31,321 महिला उम्मीदवार और 17 ट्रांसजेंडर उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा में कुल उपस्थिति 96.94 प्रतिशत दर्ज की गई, जबकि पुरुष उम्मीदवारों की उपस्थिति 96.92 प्रतिशत, महिला उम्मीदवारों की 96.96 प्रतिशत और ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों की 94.44 प्रतिशत रही।
नीट यूजी 2024 परिणाम में उम्मीदवार का नाम, श्रेणी, प्राप्त अंक, परिणाम की स्थिति और बहुत कुछ जैसे विवरण शामिल हैं। नीट यूजी 2024 परिणाम के साथ, नीट 2024 टॉपर्स, नीट 2024 कट-ऑफ अंक भी जल्द ही राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा जारी किए जाएंगे।
Also read NEET UG Final Answer Key 2024: नीट यूजी फाइनल आंसर की exams.nta.ac.in पर जारी, डाउनलोड करें
NEET UG Result 2024: कैसे करें डाउनलोड?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आसानी से नीट यूजी परिणाम 2024 डाउनलोड और जांच सकते हैं-
- इस डायरेक्ट लिंक पर जाएं- neet.ntaonline.in/frontend/web/scorecard/index
- पोर्टल पर आवेदन संख्या, जन्मतिथि दर्ज करके सबमिट पर क्लिक करें।
- NEET UG Result 2024 Scorecard स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- इसमें परिणाम की जांच करें और स्कोरकार्ड डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा