NEET UG Re-exam Result 2024: नीट यूजी री-एग्जाम रिजल्ट कल होगा जारी; ऑफिशियल वेबसाइट से कर सकेंगे चेक
Santosh Kumar | June 29, 2024 | 03:30 PM IST | 2 mins read
नीट यूजी पुन: परीक्षा परिणाम 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन विवरण जैसे आवेदन संख्या, जन्म तिथि और सुरक्षा पिन की आवश्यकता होगी।
Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.
Try Nowनई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) कल यानी 30 जून को ग्रेस मार्क्स पाने वाले 1563 उम्मीदवारों के लिए नीट यूजी री-एग्जाम 2024 का रिजल्ट जारी करेगी। नीट यूजी री-टेस्ट 2024 में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवार अपना रिजल्ट घोषित होने के बाद एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/NEET पर जाकर चेक या डाउनलोड कर सकते हैं। एनटीए ने आज यानी 29 जून को नीट यूजी प्रोविजनल आंसर की 2024 जारी कर दी है।
नीट यूजी पुन: परीक्षा परिणाम 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन विवरण जैसे आवेदन संख्या, जन्म तिथि और सुरक्षा पिन की आवश्यकता होगी। नीट यूजी री-टेस्ट 2024 23 जून को 1,563 उम्मीदवारों के लिए आयोजित की गई थी, जिन्हें ग्रेस मार्क्स मिले थे। हालांकि, 1,563 अभ्यर्थियों में से केवल 813 ही नीट पुन: परीक्षा में उपस्थित हुए, जबकि 750 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी।
यदि नीट यूजी री-एग्जाम स्कोर कार्ड 2024 पर फोटो और बारकोड नहीं है, तो उम्मीदवार को इसे फिर से डाउनलोड करना होगा। एनटीए) ने नीट यूजी री-टेस्ट परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। अभ्यर्थी आज रात 11 बजे तक आंसर-की पर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
नीट यूजी अंतिम उत्तर कुंजी 2024 और नीट यूजी परिणाम 2024 को उम्मीदवारों द्वारा उठाई गई चुनौतियों के आधार पर विषय विशेषज्ञों के एक पैनल द्वारा त्रुटि के मामले में संशोधित किया जाएगा और तदनुसार सभी उम्मीदवारों की प्रतिक्रिया में लागू किया जाएगा।
NEET UG Re-exam Result 2024: कैसे करें डाउनलोड?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके नीट यूजी री-एग्जाम परिणाम 2024 को जारी होने के बाद आसानी से डाउनलोड और जांच सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/NEET पर जाएं।
- होमपेज, NEET UG Result 2024 Link पर क्लिक करें।
- पोर्टल पर आवेदन संख्या, जन्मतिथि दर्ज करके सबमिट पर क्लिक करें।
- NEET UG Result 2024 Scorecard स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- इसमें परिणाम की जांच करें और स्कोरकार्ड डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल