Santosh Kumar | June 29, 2024 | 12:39 PM IST | 2 mins read
नीट यूजी आंसर की 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे।
Download the NEET Most Scoring Chapters and Topics PDF based on the past 5 years’ analysis. Focus on high-weightage topics and boost your NEET preparation.
Download EBook
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने नीट यूजी री-टेस्ट परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/NEET के जरिए नीट यूजी प्रोविजनल आंसर-की 2024 डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा में शामिल हुए 1563 अभ्यर्थी आज रात 11 बजे तक आंसर-की पर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
नीट यूजी प्रोविजनल आंसर की 2024 को एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर पीडीएफ फाइल के रूप में उम्मीदवारों के साथ साझा किया गया है। परीक्षा एजेंसी ने उम्मीदवारों को आंसर की को चुनौती देने के लिए आज रात तक का समय दिया है। नीट यूजी आंसर की 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे।
नीट यूजी उत्तर कुंजी 2024 पर चुनौती दर्ज करने के लिए अभ्यर्थियों को प्रत्येक उत्तर के लिए 200 रुपये का गैर-वापसीयोग्य प्रसंस्करण शुल्क देना होगा। एनटीए ने कहा, "प्रसंस्करण शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग/पेटीएम के माध्यम से किया जा सकता है। शुल्क की रसीद के बिना किसी चुनौती पर विचार नहीं किया जाएगा। चुनौतियों को किसी अन्य माध्यम से स्वीकार नहीं किया जाएगा।"
Also readNEET UG Controversy: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री का पीएम मोदी को पत्र, नीट परीक्षा समाप्त करने की मांग
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके नीट यूजी रीटेस्ट उत्तर कुंजी 2024 को डाउनलोड या आपत्ति दर्ज कर सकते हैं-
जारी अधिसूचना में यह भी कहा गया है कि नीट यूजी फाइनल आंसर-की 2024 और नीट यूजी रिजल्ट 2024 तैयार करने से पहले उम्मीदवारों द्वारा की गई चुनौतियों का विषय विशेषज्ञों के एक पैनल द्वारा सत्यापन किया जाएगा। यदि किसी भी उम्मीदवार की चुनौती सही पाई जाती है, तो उत्तर कुंजी को संशोधित किया जाएगा और तदनुसार सभी उम्मीदवारों की प्रतिक्रिया में लागू किया जाएगा।
बता दें कि एनटीए ने ग्रेस मार्क्स पाने वाले छात्रों के लिए 23 जून को दोबारा नीट परीक्षा आयोजित की थी। इस परीक्षा में कुल 1,563 उम्मीदवारों को शामिल होना था लेकिन दोबारा हुई परीक्षा में 750 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी थी। नीट यूजी 2024 से संबंधित अधिक स्पष्टीकरण के लिए उम्मीदवार 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं या neet@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं।