NEET UG Re-exam Result 2024: नीट यूजी री-एग्जाम रिजल्ट 30 जून को जारी होने की उम्मीद, डाउनलोड प्रक्रिया जानें
Abhay Pratap Singh | June 28, 2024 | 05:38 PM IST | 2 mins read
एनटीए ने ग्रेस मार्क्स प्राप्त करने वाले 1,563 उम्मीदवारों के लिए नीट यूजी री-एग्जाम 23 जून को आयोजित की थी।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा हाल ही में आयोजित नीट यूजी री-एग्जाम रिजल्ट 30 जून को जारी किए जाने की उम्मीद है। नीट यूजी री-एग्जाम 2024 में उपस्थित हुए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.ac.in/NEET पर जाकर अपना स्कोर देख सकेंगे।
नीट यूजी री-एग्जाम परिणाम 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन विवरण जैसे आवेदन संख्या, जन्मतिथि और सुरक्षा पिन की आवश्यकता होगी। नीट यूजी पुन: परीक्षा 23 जून को ग्रेस मार्क्स पाने वाले 1,563 उम्मीदवारों के लिए आयोजित की गई थी।
नीट री-एग्जाम में 1,563 उम्मीदवारों में से केवल 813 उम्मीदवार ही शामिल हुए थे। जारी आंकड़ों के अनुसार, छत्तीसगढ़ में 602 उम्मीदवारों में से 291, हरियाणा में 494 में से 287 और मेघालय में 464 में से 234 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। चंडीगढ़ में दोनों पात्र उम्मीदवार अनुपस्थित रहे, जबकि गुजरात के सेंटर में एक छात्र ने परीक्षा दी।
नीट यूजी री-एग्जाम स्कोर कार्ड में फोटो और बारकोड नहीं होने पर उम्मीदवार को उसे दोबारा डाउनलोड करना होगा। बता दें कि, कथित पेपर लीक और अनियमितता के लगे आरोपों के चलते एनटीए की कार्यप्रणाली की जांच के लिए केंद्र ने एक उच्च स्तरीय सात सदस्यीय समिति गठित की है।
नीट यूजी 2024 परीक्षा 5 मई को आयोजित की गई थी, जिसमें 24 लाख से अधिक उम्मीदवार उपस्थित हुए थे। एनटीए ने 4 जून को नीट यूजी परिणाम घोषित किया, जिसमें 67 छात्रों ने समान 720 स्कोर हासिल किया। ‘समय की हानि’ के कारण NEET UG परीक्षा में ग्रेस मार्क्स दिए गए थे, जिसे बाद में सुप्रीम कोर्ट ने रद्द कर दिया।
NEET UG 2024 Re-exam: परिणाम कैसे जांचें?
आधिकारिक घोषणा के बाद उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर आसानी से नीट यूजी पुनः परीक्षा परिणाम 2024 डाउनलोड कर सकते हैं:
- NEET UG की आधिकारिक वेबसाइट exam.nta.ac.in/NEET पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध ‘नीट यूजी री-एग्जाम परिणाम 2024’ पर क्लिक करें।
- कैंडिडेट आवेदन संख्या, जन्म तिथि सहित अन्य लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें और स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- भविष्य के संदर्भ के लिए NEET UG 2024 स्कोरकार्ड का प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा