NEET Counselling 2024: सीट मैट्रिक्स के बाद होगी नीट यूजी, पीजी काउंसलिंग, स्वास्थ्य मंत्रालय का स्पष्टीकरण
Santosh Kumar | July 6, 2024 | 10:23 PM IST | 1 min read
परीक्षा प्रक्रिया पूरी होने और नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) द्वारा सीट मैट्रिक्स को अंतिम रूप दिए जाने के बाद, जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर एमसीसी द्वारा नीट यूजी और पीजी के लिए काउंसलिंग शेड्यूल की घोषणा की जाएगी।
नई दिल्ली: नीट यूजी, पीजी काउंसलिंग से जुड़ा नया नोटिफिकेशन सामने आया है। इसमें काउंसलिंग शेड्यूल की संभावित तिथियों का जिक्र किया गया है। पीआईबी द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (डीजीएचएस) के तहत मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) ने अभी तक साल 2024 के लिए नीट यूजी और पीजी कोर्स के लिए काउंसलिंग शेड्यूल को नोटिफाई नहीं किया है।
परीक्षा प्रक्रिया पूरी होने और नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) द्वारा सीट मैट्रिक्स को अंतिम रूप दिए जाने के बाद, जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर एमसीसी द्वारा नीट यूजी और पीजी के लिए काउंसलिंग शेड्यूल की घोषणा की जाएगी। उम्मीदवार पिछले 3 वर्षों की यूजी सीटों के लिए नीट काउंसलिंग की तारीखें नीचे देख सकते हैं-
| वर्ष | नीट यूजी काउंसलिंग तिथि |
|---|---|
| 2021 | 19 जनवरी, 2022 |
| 2022 | 11 अक्टूबर, 2022 |
| 2023 | 20 जुलाई, 2023 |
NEET UG, PG Counselling 2024: सीट मैट्रिक्स के बाद रजिस्ट्रेशन
वर्ष 2024 के लिए एनएमसी ने जून के अंतिम सप्ताह में यूजी और पीजी सीटों के लिए सीट मैट्रिक्स को अंतिम रूप देने के लिए अपना कार्यक्रम संप्रेषित किया है, जिसमें संकेत दिया गया है कि वह जुलाई के तीसरे सप्ताह तक यूजी सीट मैट्रिक्स और अगस्त के मध्य तक पीजी सीट मैट्रिक्स को अंतिम रूप देगा।
एमसीसी तदनुसार काउंसलिंग कार्यक्रम अधिसूचित करेगा। एमसीसी ने अभी तक वर्ष 2024 के लिए काउंसलिंग कार्यक्रम अधिसूचित नहीं किया है। केंद्र सरकार का यह स्पष्टीकरण उन खबरों के बाद आया है, जिनमें दावा किया गया था कि नीट यूजी काउंसलिंग 2024 को स्थगित कर दिया गया है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा