NEET UG Counselling 2025: नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 1 सीट आवंटन रिजल्ट जारी, 13 अगस्त तक कर सकेंगे रिपोर्ट
Saurabh Pandey | August 12, 2025 | 09:33 PM IST | 1 min read
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवंटित कॉलेज/संस्थान से केवल अंतिम परिणाम घोषित होने के बाद और एमसीसी वेबसाइट से आवंटन पत्र डाउनलोड करने के बाद ही संपर्क करें।
नई दिल्ली : मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) ने नीट यूजी काउंसलिंग 2025 के पहले राउंड का प्रोविजनल रिजल्ट जारी कर दिया है। एमसीसी की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि परिणाम में किसी भी प्रकार की विसंगति की सूचना एमसीसी को 13 अगस्त सुबह 11 बजे तक ईमेल आईडी: mccresultquery@gmail.com पर तुरंत दी जा सकती है। इसके बाद प्रोविजनल परिणाम को 'अंतिम' माना जाएगा।
नोटिस में आगे कहा गया है कि अभ्यर्थियों को यह भी सूचित किया जाता है कि अंतरिम परिणाम केवल प्रतीकात्मक प्रकृति का है और इसमें परिवर्तन हो सकता है। अभ्यर्थी अंतरिम परिणाम में आवंटित सीट पर किसी भी प्रकार का अधिकार नहीं जता सकते हैं और अंतरिम परिणाम को न्यायालय में चुनौती नहीं दी जा सकती है।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवंटित कॉलेज/संस्थान से केवल अंतिम परिणाम घोषित होने के बाद और एमसीसी वेबसाइट से आवंटन पत्र डाउनलोड करने के बाद ही संपर्क करें।
NEET UG Counselling 2025: सीट आवंटन रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर, करेंट इवेंट्स सेक्शन में जाएं और “NEET UG काउंसलिंग 2025 के राउंड-I के लिए प्रोविजनल रिजल्ट” शीर्षक वाले लिंक पर क्लिक करें।
- अब रिजल्ट की पीडीएफ आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
- नीट यूजी राउंड 1 रिजल्ट पीडीएफ का एक प्रिंटआउट डाउनलोड करके रख लें।
NEET UG Counselling 2025: नीट काउंसलिंग प्रकार
सरकारी मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में अखिल भारतीय कोटा (AIQ) की 15% सीटों के लिए NEET UG काउंसलिंग आयोजित की जाती है, जबकि शेष 85% सीटें राज्य-स्तरीय काउंसलिंग के माध्यम से भरी जाती हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल