NEET UG Counselling 2025: नीट यूजी राउंड 2 काउंसलिंग शेड्यूल में संशोधन, 15 सितंबर तक चॉइस फिलिंग का मौका
Saurabh Pandey | September 13, 2025 | 05:46 PM IST | 2 mins read
नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 2 के तहत जिन उम्मीदवारों को सीटें आवंटित की जाएंगी, उनका डाटा का वेरिफिकेशन आवंटित कॉलेजों द्वारा 26 और 27 सितबर 2025 को किया जाएगा।
Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.
Try Nowनई दिल्ली : मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) ने नीट यूजी काउंसलिंग 2025 का संशोधित शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके मुताबिक राउंड 2 काउंसलिंग के लिए चॉइस फिलिंग की समय सीमा 15 सितंबर 2025 को सुबह 8 बजे तक बढ़ा दी गई है, जबकि विकल्प लॉक करने की सुविधा 14 सितंबर 2025 को दोपहर 1 बजे से 15 सितंबर 2025 को सुबह 8 बजे तक उपलब्ध रहेगी।
नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 2 के लिए सीट प्रोसेसिंग 15 सितंबर से 16 सितंबर तक चलेगी, जबकि सीट आवंटन 17 सितंबर 2025 को जारी किया जाएगा।
NEET UG Counselling 2025: सीट आवंटन रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया
- एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर नीट यूजी काउंसलिंग लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा, जहां उम्मीदवारों को अपने अकाउंट में लॉगिन करना होगा।
- अब सीट आवंटन परिणाम प्रदर्शित होगा।
- नीट यूजी राउंड 2 सीट आवंटन परिणाम देखें और डाउनलोड करें।
- नीट यूजी राउंड 2 सीट आवंटन परिणाम की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
NEET UG Counselling 2025: राउंड 2 डाटा वेरिफिकेशन
नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 2 के तहत जिन उम्मीदवारों को सीटें आवंटित की जाएंगी, उनका डाटा का वेरिफिकेशन आवंटित कॉलेजों द्वारा 26 और 27 सितबर 2025 को किया जाएगा।
NEET UG Counselling 2025: राउंड 3 काउंसलिंग शेड्यूल
|
राउंड 3 काउंसलिंग शेड्यूल
|
काउंसलिंग तिथियां
|
|---|---|
|
भाग लेने वाले संस्थानों द्वारा संभावित सीट मैट्रिक्स का सत्यापन
|
27 सितंबर से 28 सितंबर 2025
|
|
पंजीकरण / भुगतान
|
27 सितंबर से 5 अक्टूबर 2025 (दोपहर 12 बजे तक )
भुगतान सुविधा 5 अक्टूबर 2025 को दोपहर 3 बजे तक उपलब्ध होगी।
|
|
विकल्प भरना / लॉक करना
|
30 सितंबर से 5 अक्टूबर 2025 (रात्रि 11:55 बजे तक)
|
|
विकल्प लॉक करने की सुविधा
|
5 अक्टूबर 2025 को शाम 4 बजे से रात्रि 11:55 बजे तक
|
|
सीट आवंटन की प्रक्रिया
|
6 अक्टूबर से 7 अक्टूबर 2025
|
|
सीट आवंटन परिणाम जारी होने की तिथि
|
8 अक्टूबर 2025
|
|
आवंटित संस्थानों में रिपोर्टिंग की डेट
|
9 अक्टूबर से 17 अक्टूबर 2025
|
|
संस्थानों द्वारा उम्मीदवारों के डेटा का सत्यापन (जिन्होंने जॉइन किया)
|
18 अक्टूबर से 19 अक्टूबर 2025
|
NEET UG Counselling 2025: स्ट्रे वैकेंसी राउंड शेड्यूल
|
प्रक्रिया का नाम
|
तिथि / समय
|
|---|---|
|
भाग लेने वाले संस्थानों द्वारा संभावित सीट मैट्रिक्स का सत्यापन
|
21 अक्टूबर 2025
|
|
पंजीकरण / भुगतान
|
22 अक्टूबर से 26 अक्टूबर 2025 (दोपहर 12 बजे तक)
भुगतान सुविधा
26 अक्टूबर 2025 को दोपहर 3 बजे तक उपलब्ध होगी।
|
|
विकल्प भरना / लॉक करना
|
22 अक्टूबर से 26 अक्टूबर 2025 (रात्रि 11:55 बजे तक)
|
|
विकल्प लॉक करने की सुविधा
|
26 अक्टूबर 2025 को शाम 4 बजे से रात्रि 11:55 बजे तक
|
|
सीट आवंटन की प्रक्रिया
|
27 अक्टूबर से 28 अक्टूबर 2025
|
|
सीट आवंटन परिणाम जारी होने की तिथि
|
29 अक्टूबर 2025
|
|
आवंटित संस्थानों में रिपोर्टिंग डेट
|
30 अक्टूबर से 5 नवम्बर 2025
|
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल