Live

NEET UG Counselling 2025 Live: नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 1 सीट आवंटन (9 अगस्त), लेटेस्ट अपडेट जानें

मेडिकल काउंसलिंग भारत में 1.15 लाख से अधिक एमबीबीएस और बीडीएस सीटों पर प्रवेश के लिए नीट यूजी काउंसलिंग आयोजित कर रही है।

नीट यूजी 2025 राउंड 1 सीट आवंटन परिणाम 9 अगस्त को जारी किया जाएगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

Abhay Pratap Singh | August 8, 2025 | 09:54 PM IST

नई दिल्ली: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) कल यानी 9 अगस्त को नीट यूजी 2025 काउंसलिंग राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी करेगी। जिन उम्मीदवारों ने राउंड 1 के लिए पंजीकरण किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in के माध्यम से अपना परिणाम ऑनलाइन देख सकेंगे।

यह काउंसलिंग प्रक्रिया डीम्ड विश्वविद्यालयों, केंद्रीय विश्वविद्यालयों, एम्स, जेआईपीएमईआर, ईएसआईसी और एएफएमसी जैसे संस्थानों में एमबीबीएस, बीडीएस और बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रमों में 15% एआईक्यू सीटों के लिए आयोजित की जा रही है।

NEET UG Counselling 2025: जरूरी दस्तावेज

एमसीसी नीट यूजी काउंसलिंग में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी:

  • नीट यूजी 2025 प्रवेश पत्र
  • नीट यूजी 2025 स्कोरकार्ड
  • कक्षा 10 की मार्कशीट व सर्टिफिकेट
  • कक्षा 12 की मार्कशीट व सर्टिफिकेट
  • पहचान पत्र (आधार कार्ड/पैनकार्ड आदि)
  • पासपोर्ट साइज 8 फोटो
  • नीट प्रोविजनल अलॉटमेंट लेटर
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • दिव्यांग प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)।

Also read MCC NEET UG 2025 Counselling: नीट यूजी राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट कल होगा जारी, mcc.nic.in से कर सकेंगे चेक

सीट आवंटन परिणाम एमसीसी की वेबसाइट पर पीडीएफ प्रारूप में उपलब्ध होगा, जिसमें उम्मीदवारों के नाम, आवंटित कॉलेज, पाठ्यक्रम और श्रेणी का विवरण होगा। इसके अलावा, उम्मीदवार अपने व्यक्तिगत लॉगिन के माध्यम से आवंटन पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

मेडिकल काउंसलिंग भारत में 1.15 लाख से अधिक एमबीबीएस और बीडीएस सीटों पर प्रवेश के लिए नीट यूजी काउंसलिंग आयोजित कर रही है। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को एमसीसी की वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी जाती है।

लाइव अपडेट
जिन उम्मीदवारों ने राउंड 1 के लिए पंजीकरण किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in के माध्यम से अपना परिणाम ऑनलाइन देख सकेंगे। एनईईटी यूजी काउंसलिंग 2025 से जुड़ी हर अपडेट के लिए इस वेबसाइट पर बने रहें।

August 8, 2025 | 09:54 PM IST

NEET UG Counselling 2025 Live: नीट यूजी काउंसलिंग रिजल्ट लिंक

NEET UG काउंसलिंग 2025 राउंड 1 सीट आवंटन परिणाम का सीधा लिंक mcc.nic.in/ug-medical-counselling है।

August 8, 2025 | 09:06 PM IST

NEET UG Counselling 2025 Live: नीट यूजी काउंसलिंग प्रोग्राम

  • एमबीबीएस
  • बीडीएस
  • बीएससी नर्सिंग

August 8, 2025 | 07:11 PM IST

NEET UG Counselling 2025 Live: नीट यूजी काउंसलिंग सीट अलॉटमेंट रिजल्ट

एमबीबीएस और बीडीएस पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए नीट यूजी काउंसलिंग 2025 राउंड 1 सीट आवंटन परिणाम कल यानी 9 अगस्त को जारी किया जाएगा।

August 8, 2025 | 06:42 PM IST

NEET UG Counselling 2025 Live: नीट यूजी काउंसलिंग 2025 शेड्यूल

यदि अभ्यर्थी को राउंड 1 में सीट आवंटित नहीं होती है, तो वे बिना नए पंजीकरण के सीधे राउंड 2 में भाग ले सकते हैं।

August 8, 2025 | 05:47 PM IST

NEET UG Counselling 2025 Live: नीट 2025 काउंसलिंग राउंड 1 सीट आवंटन

उम्मीदवार दिए गए समय सीमा के भीतर mccresultquery@gmail.com पर ईमेल भेजकर NEET 2025 काउंसलिंग 2025 राउंड 1 सीट आवंटन के खिलाफ अपनी आपत्तियां प्रस्तुत कर सकते हैं।

August 8, 2025 | 05:13 PM IST

NEET UG Counselling 2025 Live: सीट आवंटन परिणाम का समय

NEET UG 2025 सीट आवंटन परिणाम जारी होने का समय अभी साझा नहीं किया गया है।

August 8, 2025 | 04:38 PM IST

NEET UG Counselling 2025 Live: परिणाम कैसे जांचें?

  • एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।
  • NEET UG 2025 पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।
  • सबमिट पर क्लिक करें और आपका सीट आवंटन परिणाम प्रदर्शित हो जाएगा।
  • सीट आवंटन परिणाम की जांच करें और उसे डाउनलोड करें।

August 8, 2025 | 03:53 PM IST

MP NEET UG 2025 Counselling: पंजीकरण की तिथि 11 अगस्त तक बढ़ी

पात्र उम्मीदवारों के लिए पंजीकरण विंडो डीएमई की आधिकारिक वेबसाइट dme.mponline.gov.in पर फिर से खोल दी गई है और यह 11 अगस्त, 2025 को रात 11:59 बजे तक जारी रहेगी।

August 8, 2025 | 03:03 PM IST

NEET UG Counselling 2025 Live: आधिकारिक वेबसाइट

  • mcc.nic.in

August 8, 2025 | 02:35 PM IST

NEET UG Counselling 2025 Live: नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 1 सीट आवंटन

नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 1 सीट आवंटन परिणाम MCC की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जारी किया जाएगा।

August 8, 2025 | 02:01 PM IST

NEET UG Counselling 2025: जरूरी दस्तावेज

एमसीसी नीट यूजी काउंसलिंग में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी:

  • नीट यूजी 2025 प्रवेश पत्र
  • नीट यूजी 2025 स्कोरकार्ड
  • कक्षा 10 की मार्कशीट व सर्टिफिकेट
  • कक्षा 12 की मार्कशीट व सर्टिफिकेट
  • पहचान पत्र (आधार कार्ड/पैनकार्ड आदि)
  • पासपोर्ट साइज 8 फोटो
  • नीट प्रोविजनल अलॉटमेंट लेटर
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • दिव्यांग प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)।

August 8, 2025 | 01:17 PM IST

NEET UG 2025 Counselling: डेटा का सत्यापन 19 और 20 अगस्त

संस्थानों द्वारा परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के डेटा का सत्यापन 19 और 20 अगस्त को किया जाएगा।

August 8, 2025 | 12:21 PM IST

MCC NEET UG 2025 Counselling: नीट यूजी राउंड 1 सीट आवंटन रिजल्ट कैसे करें चेक?

आधिकारिक घोषणा के बाद, उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से नीट यूजी 2025 राउंड 1 सीट आवंटन परिणाम की जांच कर सकते हैं-

  • आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, 'UG Medical' सेक्शन पर क्लिक करें।
  • नीट यूजी काउंसलिंग 2025 सीट आवंटन लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां स्क्रीन पर पूछे गए आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
  • आवंटन पत्र स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा, इसे डाउनलोड करें।

August 8, 2025 | 11:29 AM IST

NEET UG Counselling 2025: 1.15 लाख से अधिक सीटों के लिए काउंसलिंग

नीट यूजी 2025 काउंसलिंग भारत में 1.15 लाख से अधिक एमबीबीएस और बीडीएस सीटों पर प्रवेश के लिए काउंसलिंग आयोजित कर रही है।

August 8, 2025 | 10:10 AM IST

MCC NEET UG 2025 Counselling: नीट यूजी राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट कल

मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) कल यानी 9 अगस्त को नीट यूजी 2025 काउंसलिंग राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी करेगी।

August 8, 2025 | 09:01 AM IST

UP NEET UG 2025 Counselling: आज से फिर शुरू होंगे आवेदन

उत्तर प्रदेश चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण निदेशालय ने नीट यूजी 2025 काउंसलिंग राउंड 1 का संशोधित शेड्यूल जारी कर दिया है। पात्र उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज यानी 8 अगस्त से शुरू होकर 11 अगस्त सुबह 11 बजे तक जारी रहेगी।

August 8, 2025 | 07:47 AM IST

UP NEET UG 2025 Counselling: सीट आवंटन डेट 14 अगस्त

अभ्यर्थियों के लिए चॉइस फिलिंग प्रक्रिया 11 से 13 अगस्त तक शाम 5 बजे तक चलेगी। चॉइस फिलिंग अवधि के बाद, यूपी नीट यूजी 2025 राउंड 1 सीट आवंटन परिणाम 14 अगस्त को वेबसाइट पर घोषित किया जाएगा।

August 7, 2025 | 10:58 PM IST

नीट में कितने नंबर आने पर सरकारी कॉलेज मिलता है?

सरकारी मेडिकल कॉलेज में एडमिशन 556 से कम नंबर पर ही मिल जाएगा। इस साल देश के सरकारी मेडिकल कॉलेज में 556 से कम नंबर पर ही ऑल इंडिया कोटे से एडमिशन मिल जाएगा।

August 7, 2025 | 10:10 PM IST

नीट काउंसलिंग में कॉलेजों का चयन कैसे करें?

उम्मीदवार नीट सीट आवंटन सूची में अपना नाम, रोल नंबर, आवंटित श्रेणी, उम्मीदवार की श्रेणी, आवंटित कॉलेज, कोटा और पाठ्यक्रम देख सकते हैं। सीट आवंटन पत्र एक महत्वपूर्ण दस्तावेज़ है जिसे आवंटित कॉलेज में रिपोर्टिंग के समय अन्य अनिवार्य दस्तावेज़ों के साथ जमा करना होगा।

August 7, 2025 | 09:17 PM IST

नीट में काउंसलिंग की प्रक्रिया क्या है?

नीट काउंसलिंग ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से आयोजित की जाती है, जो संबंधित राज्य और केंद्र सरकार पर निर्भर करता है। ऑनलाइन काउंसलिंग में भाग लेने वाले छात्रों को ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा और ऑनलाइन प्रक्रिया से गुजरना होगा। ऑफलाइन काउंसलिंग में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को सीधे संबंधित केंद्रों पर रिपोर्ट करना होगा।

August 7, 2025 | 08:26 PM IST

MCC NEET UG Counselling 2025: नीट काउंसलिंग प्रकार

नीट 2025 काउंसलिंग को दो प्रकार से आयोजित की जाती है। 15 प्रतिशत अखिल भारतीय कोटा (AIQ) सीटें और 85 प्रतिशत राज्य कोटा (SQ) सीटें। जहां MCC AIQ सीटों के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया संचालित करता है, वहीं राज्य काउंसलिंग प्राधिकरण नीट राज्य काउंसलिंग प्रक्रिया का संचालन करते हैं।

August 7, 2025 | 07:53 PM IST

NEET UG Counselling 2025: राउंड 1 सीट आवंटन रिजल्ट

नीट यूजी राउंड 1 काउंसलिंग के लिए सीट प्रोसेसिंग प्रक्रिया 7 से 8 अगस्त तक चलेगी, जबकि सीट आवंटन रिजल्ट 9 अगस्त 2025 को जारी किया जाएगा। उम्मीदवार 9 अगस्त से 18 अगस्त तक आवंटित संस्थानों में रिपोर्ट कर सकते हैं।

August 7, 2025 | 06:46 PM IST

NEET UG Counselling 2025 Live: आधिकारिक वेबसाइट

एमसीसी नीट यूजी काउंसलिंग के लिए आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in है।

August 7, 2025 | 05:57 PM IST

NEET UG Counselling 2025 Live: मेरिट लिस्ट कब जारी होगी?

मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) द्वारा राउंड 1 के लिए नीट यूजी काउंसलिंग 2025 मेरिट सूची 9 अगस्त, 2025 को घोषित किए जाने की उम्मीद है।

August 7, 2025 | 05:17 PM IST

NEET UG Counselling 2025 Live: क्या दोबारा पंजीकरण कराना होगा?

नहीं, जिन अभ्यर्थियों ने पहले ही पंजीकरण करा लिया है और पिछले राउंड में भाग लिया है, उन्हें पुनः पंजीकरण कराने की आवश्यकता नहीं है।

August 7, 2025 | 04:41 PM IST

NEET UG Counselling 2025 Live: नीट यूजी राउंड 1 सीट अलॉटमेंट

नवीनतम अपडेट के अनुसार, MCC छात्रों द्वारा भरे गए विकल्पों के आधार पर 9 अगस्त, 2025 को NEET UG 2025 राउंड 1 सीट आवंटन परिणाम जारी करेगा।

August 7, 2025 | 04:06 PM IST

NEET UG Counselling 2025 Live: काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • नीट एडमिट कार्ड 2025
  • नीट रैंक कार्ड 2025
  • कक्षा 12 की अंकतालिका
  • जाति प्रमाण पत्र
  • कक्षा 10 की अंकतालिका
  • एक वैध फोटो पहचान प्रमाण
  • उत्तर प्रदेश का निवास प्रमाण पत्र
  • ऑनलाइन पंजीकरण पर्ची
  • सुरक्षा राशि के जमा रसीद

August 7, 2025 | 03:31 PM IST

नीट काउंसलिंग के लिए क्या-क्या डॉक्यूमेंट चाहिए?

नीट यूजी काउंसलिंग 2025 के लिए, उम्मीदवारों को अपना नीट यूजी स्कोरकार्ड, 10वीं और 12वीं की मार्कशीट, कैटेगरी सर्टिफिकेट (यदि लागू हो), पहचान पत्र और पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ जमा कराने होंगे। काउंसलिंग प्रक्रिया के दौरान सत्यापन के लिए इन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी।

August 7, 2025 | 02:36 PM IST

नीट काउंसलिंग में कितना खर्चा आता है?

डीम्ड विश्वविद्यालयों के लिए, सभी उम्मीदवारों से 5,000 रुपये का पंजीकरण शुल्क लिया जाएगा। जो उम्मीदवार अखिल भारतीय कोटा और डीम्ड विश्वविद्यालय काउंसलिंग दोनों में भाग लेना चाहते हैं, उन्हें 5,000 रुपये का पंजीकरण शुल्क देना होगा।

August 7, 2025 | 01:51 PM IST

NEET UG Counselling 2025 Live: नीट यूजी काउंसलिंग चरण

  • नीट काउंसलिंग पंजीकरण करना होगा।
  • नीट काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान।
  • विकल्पों को पूरा करना होगा।

August 7, 2025 | 01:51 PM IST

NEET UG Counselling 2025 Live: नीट यूजी सीट आवंटन 2025

नीट यूजी 2025 के लिए पात्र आवेदकों को काउंसलिंग प्रक्रिया के दौरान मेरिट सूची, उनकी प्राथमिकताओं और आरक्षण मानदंडों के आधार पर सीटें आवंटित की जाएंगी।

August 7, 2025 | 12:46 PM IST

NEET UG Counselling 2025 Live: संशोधित नीट काउंसलिंग अपडेट

नवीनतम अपडेट के अनुसार, मेडिकल काउंसलिंग कमेटी द्वारा NEET UG 2025 राउंड 1 चॉइस लॉकिंग प्रक्रिया को आज, 7 अगस्त, 2025 को दोपहर 1:30 बजे तक बढ़ा दिया गया है।

August 7, 2025 | 12:14 PM IST

NEET UG Counselling 2025 Live: नीट काउंसलिंग शेड्यूल एक बार फिर संशोधित

August 7, 2025 | 12:07 PM IST

NEET UG Counselling 2025 Live: नीट यूजी सीट आवंटन 2025

उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट यानी mcc.nic.in पर NEET UG काउंसलिंग 2025 के नवीनतम अपडेट प्राप्त कर सकते है।

August 7, 2025 | 11:33 AM IST

NEET UG Counselling 2025 Live: नीट यूजी काउंसलिंग के चरण

नीट यूजी 2025 काउंसलिंग के 4 राउंड में आयोजित की जाएगी, जो इस प्रकार है

  • राउंड 1
  • राउंड 2
  • राउंड 3/ मॉप-अप राउंड
  • स्ट्रे वैकेंसी राउंड

August 7, 2025 | 11:02 AM IST

UP Board Supplementary Result 2025 (Out) Live: यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट रिजल्ट विवरण

  • उम्मीदवार का नाम
  • कक्षा
  • रोल नंबर
  • परीक्षा का नाम
  • परीक्षा सत्र
  • प्राप्त अंक
  • योग्यता की स्थिति

August 7, 2025 | 11:01 AM IST

NEET UG Counselling 2025 Live: नीट काउंसलिंग सीट मैट्रिक्स क्या है?

नीट काउंसलिंग सीट मैट्रिक्स, प्रत्येक पाठ्यक्रम के लिए भाग लेने वाले संस्थानों में उपलब्ध सीटों की संख्या है।

August 7, 2025 | 10:31 AM IST

NEET UG Counselling 2025 Live: नीट यूजी काउंसलिंग 2025 अपडेट

नवीनतम अपडेट के अनुसार, NEET UG काउंसलिंग राउंड 1 सीट प्रोसेसिंग आज, 7 अगस्त, 2025 से शुरू होगी।

August 7, 2025 | 09:49 AM IST

NEET UG Round 1 Seat Allotment Result Date: नीट यूजी राउंड 1 सीट आवंटन परिणाम डेट

चॉइस फिलिंग, लॉकिंग प्रक्रिया 7 अगस्त सुबह 8 बजे तक जारी थी। 9 अगस्त को नीट यूजी राउंड 1 सीट आवंटन परिणाम घोषित होने के बाद, उम्मीदवारों को 9 से 11 अगस्त, 2025 तक अपने आवंटित संस्थानों में रिपोर्ट करना होगा।

August 7, 2025 | 08:46 AM IST

NEET UG Counselling 2025: नीट यूजी काउंसलिंग 4 राउंड में

एमसीसी नीट यूजी 2025 काउंसलिंग चार राउंड में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि केवल वे ही अपनी प्राथमिकताएं लॉक करने के पात्र हैं जिन्होंने चॉइस फिलिंग प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर ली है।

August 7, 2025 | 07:17 AM IST

NEET UG 2025 Counselling: लॉकिंग प्रक्रिया आज सुबह 8 बजे तक

नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 1 का पंजीकरण 21 जुलाई से 6 अगस्त तक जारी रहा। एनआरआई और दिव्यांग उम्मीदवारों के अनुरोधों और चल रहे अदालती मामलों के कारण एमसीसी ने चॉइस फिलिंग, लॉकिंग की समय सीमा 7 अगस्त सुबह 8 बजे तक बढ़ा दी है।

August 6, 2025 | 10:56 PM IST

NEET UG 2025 Counselling: नीट यूजी राउंड 1 चॉइस लॉकिंग शुरू

मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) ने नीट यूजी 2025 काउंसलिंग राउंड 1 के लिए चॉइस लॉकिंग प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर 7 अगस्त सुबह 8 बजे तक उपलब्ध रहेगी। चॉइस फिलिंग विंडो भी 7 अगस्त सुबह 8 बजे तक ओपन रहेगी।

August 6, 2025 | 10:52 PM IST

MCC NEET UG 2025 Counselling: एनईईटी यूजी काउंसलिंग 4 राउंड में

एमसीसी उम्मीदवारों की रैंक, भरे गए विकल्पों और विभिन्न कॉलेजों में सीटों की उपलब्धता के आधार पर सीटें आवंटित करेगा। इस वर्ष, एमसीसी काउंसलिंग के चार दौर आयोजित करेगा - राउंड 1, राउंड 2, राउंड 3 और स्ट्रे वैकेंसी राउंड।

August 6, 2025 | 10:00 PM IST

NEET UG 2025 Result: 12,36,531 उम्मीदवार काउंसलिंग के लिए पात्र

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने 14 जून को नीट यूजी 2025 के परिणाम घोषित किए। परीक्षा में कुल 22,09,318 उम्मीदवार शामिल हुए, जिनमें से 12,36,531 उम्मीदवारों को मेडिकल सत्र 2025-26 के लिए योग्य घोषित किया गया है।

August 6, 2025 | 09:02 PM IST

NEET UG Counselling 2025: राउंड 1 सीट आवंटन के बाद क्या?

नीट यूजी 2025 काउंसलिंग राउंड 1 सीट आवंटन के बाद, उम्मीदवारों को आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा। एमसीसी ने संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया है। अधिक जानकारी के लिए आप वेबसाइट देख सकते हैं।

August 6, 2025 | 08:01 PM IST

NEET Counselling 2025: आवश्यक दस्तावेज

एमसीसी नीट यूजी काउंसलिंग 2025 के लिए आवश्यक दस्तावेजों की सूची नीचे दी गई है-

  • नीट एडमिट कार्ड 2025
  • नीट 2025 स्कोरकार्ड
  • कक्षा 10 का प्रमाणपत्र और अंकतालिका
  • कक्षा 12 का प्रमाणपत्र और अंकतालिका
  • वैध, गैर-समाप्त और सरकार द्वारा जारी फोटो पहचान पत्र
  • छह से आठ पासपोर्ट फोटो (आदर्श रूप से वही जो नीट 2025 आवेदन पत्र के साथ संलग्न है)
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि आवश्यक हो)
  • विकलांगता प्रमाण पत्र (यदि आवश्यक हो)
  • अनंतिम आवंटन पत्र

August 6, 2025 | 07:08 PM IST

MCC NEET UG 2025: चॉइस फिलिंग 7 अगस्त सुबह 8 बजे तक

नीट यूजी राउंड 1 काउंसलिंग के लिए चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया 7 अगस्त सुबह 8 बजे तक पूरी कर सकते हैं, जबकि चॉइस लॉकिंग की 6 अगस्त से 7 अगस्त सुबह 8 बजे तक कर सकते हैं।

August 6, 2025 | 06:04 PM IST

NEET UG Counselling 2025: राउंड 1 सीट आवंटन रिजल्ट

नीट यूजी राउंड 1 काउंसलिंग के लिए सीट प्रोसेसिंग प्रक्रिया 7 से 8 अगस्त तक चलेगी, जबकि सीट आवंटन रिजल्ट 9 अगस्त 2025 को जारी किया जाएगा। उम्मीदवार 9 अगस्त से 18 अगस्त तक आवंटित संस्थानों में रिपोर्ट कर सकते हैं।

August 6, 2025 | 05:02 PM IST

NEET UG Counselling 2025: राउंड 1 का संशोधित शेड्यूल

काउंसलिंग शेड्यूल
काउंसलिंग तिथि / समय
रजिस्ट्रेशन
6 अगस्त 2025 को दोपहर 3 बजे तक बढ़ाई गई है।
रजिस्ट्रेशन रीसेट
6 अगस्त 2025 को दोपहर 12 बजे तक उपलब्ध
शुल्क भुगतान
6 अगस्त 2025 को शाम 6 बजे तक बढ़ाई गई है।
विकल्प भरना
7 अगस्त 2025 को सुबह 8 बजे तक बढ़ाई गई है।
विकल्प लॉक करना
6 अगस्त 2025 को रात 8 बजे से 7 अगस्त 2025 सुबह 8 बजे तक
सीट प्रोसेसिंग
7 अगस्त से 8 अगस्त 2025 तक
परिणाम घोषित
9 अगस्त 2025
रिपोर्टिंग
9 अगस्त से 18 अगस्त 2025 तक

August 6, 2025 | 03:51 PM IST

NEET UG Counselling 2025 Live: नीट यूजी काउंसलिंग

काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने वाले NEET UG 2025 में योग्य आवेदकों को मेरिट सूची, किए गए चयन और आरक्षण आवश्यकताओं के अनुसार सीटें वितरित की जाएंगी।

August 6, 2025 | 02:51 PM IST

NEET UG Counselling Round 1 2025: नीट यूजी 2025 काउंसलिंग राउंड 1 सीट आवंटन

नीट यूजी 2025 काउंसलिंग राउंड 1 सीट आवंटन के बाद, उम्मीदवारों को आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा। एमसीसी ने संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया है। अधिक जानकारी के लिए आप वेबसाइट देख सकते हैं।

August 6, 2025 | 01:48 PM IST

NEET UG Counselling 2025 Live: आवश्यक दस्तावेज

  • नीट प्रवेश पत्र
  • नीट 2025 स्कोरकार्ड
  • कक्षा 10 का प्रमाण पत्र और मार्कशीट
  • कक्षा 12 का प्रमाण पत्र और अंकतालिका
  • पहचान प्रमाण (आधार/पैन कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस/पासपोर्ट)
  • आठ पासपोर्ट आकार की फोटो
  • नीट यूजी प्रोविजनल अलॉटमेंट लेटर
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • दिव्यांगजन प्रमाणपत्र (यदि लागू हो।

August 6, 2025 | 01:19 PM IST

NEET UG Counselling 2025 Live: नीट यूजी सीट आवंटन

नीट यूजी सीट आवंटन मेरिट सूची, किए गए चयन, आरक्षण आवश्यकताओं और भाग लेने वाले कॉलेजों में सीट की उपलब्धता के आधार पर निर्धारित किया जाता है।

August 6, 2025 | 12:38 PM IST

NEET UG Counselling 2025 Live: आरक्षण और विशेष श्रेणी

  • एससी/एसटी/ओबीसी-एनसीएल प्रमाणपत्र
  • ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र
  • दिव्यांगजन प्रमाणपत्र
  • अधिवास प्रमाणपत्र
  • एनआरआई/ओसीआई उम्मीदवार
  • स्व-सत्यापित चिकित्सा प्रमाणपत्र

August 6, 2025 | 11:42 AM IST

NEET UG Counselling 2025 Live: नीट यूजी काउंसलिंग

एमसीसी देश भर के सरकारी मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में प्रवेश के लिए NEET UG काउंसलिंग 2025 का संचालन करता है।

August 6, 2025 | 10:42 AM IST

NEET UG Counselling 2025 Live: नीट यूजी काउंसलिंग प्रक्रिया

  • नीट काउंसलिंग पंजीकरण।
  • नीट काउंसलिंग विकल्प भरना और लॉक करना।
  • नीट काउंसलिंग सीट आवंटन
  • नीट काउंसलिंग रिपोर्टिंग और जॉइनिंग

August 6, 2025 | 09:46 AM IST

NEET UG Counselling 2025 Live: नीट यूजी काउंसलिंग कोटा

मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) 15% एआईक्यू सीटों के लिए काउंसलिंग आयोजित करती है, जबकि राज्य प्राधिकारी द्वारा शेष 85% राज्य कोटा सीटों के लिए काउंसलिंग का आयोजन किया जाता है।

August 6, 2025 | 08:53 AM IST

NEET UG Counselling 2025 Live: नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 1 सीट अलॉटमेंट

नवीनतम अपडेट के अनुसार, MCC छात्रों द्वारा भरे गए विकल्पों के आधार पर 9 अगस्त, 2025 को NEET UG 2025 राउंड 1 सीट आवंटन परिणाम जारी करेगा।

August 6, 2025 | 07:56 AM IST

NEET UG Counselling 2025 Live: नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 1 रजिस्ट्रेशन फिर शुरू

मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने NEET UG 2025 राउंड 1 चॉइस-फिलिंग और चॉइस-लॉकिंग की प्रक्रिया को 7 अगस्त, 2025 तक बढ़ा दिया है।

August 5, 2025 | 11:04 PM IST

MCC NEET UG Counselling 2025: नीट काउंसलिंग प्रकार

नीट 2025 काउंसलिंग को दो प्रकार से आयोजित की जाती है। 15 प्रतिशत अखिल भारतीय कोटा (AIQ) सीटें और 85 प्रतिशत राज्य कोटा (SQ) सीटें। जहां MCC AIQ सीटों के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया संचालित करता है, वहीं राज्य काउंसलिंग प्राधिकरण नीट राज्य काउंसलिंग प्रक्रिया का संचालन करते हैं।

August 5, 2025 | 10:39 PM IST

नीट यूजी राउंड 1 काउंसलिंग चॉइस फिलिंग-लॉकिंग

नीट यूजी राउंड 1 काउंसलिंग के लिए चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया 7 अगस्त सुबह 8 बजे तक पूरी कर सकते हैं, जबकि चॉइस लॉकिंग की 6 अगस्त से 7 अगस्त सुबह 8 बजे तक कर सकते हैं।

August 5, 2025 | 08:28 PM IST

​mcc neet ug counselling 2025 :पंजीकरण शुल्क

डीम्ड विश्वविद्यालयों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 5,000 रुपये का पंजीकरण शुल्क और 2 लाख रुपये की सुरक्षा राशि देनी होगी। NEET UG काउंसलिंग तिथियां 2025 जल्द ही घोषित की जाएंगी। काउंसलिंग के कुल चार राउंड होंगे।

August 5, 2025 | 07:32 PM IST

NEET UG Counselling 2025: नीट काउंसलिंग शुल्क

नीट काउंसलिंग शुल्क के अनुसार, सामान्य और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए AIQ, केंद्रीय विश्वविद्यालयों की 15% सीटों के लिए पंजीकरण शुल्क 1,000 रुपये है और एससी, एसटी, ओबीसी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को 500 रुपये का भुगतान करना होगा।

August 5, 2025 | 06:59 PM IST

NEET UG Counselling 2025 Live: नीट यूजी काउंसलिंग सीट अलॉटमेंट

नीट यूजी काउंसलिंग 2025 राउंड 1 के लिए सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 9 अगस्त को जारी किया जाएगा।

August 5, 2025 | 06:34 PM IST

NEET UG Counselling 2025 Live: आधिकारिक नोटिस

आधिकारिक नोटिस में कहा गया है, “एनआरआई/पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों से प्राप्त कई अनुरोधों और चल रहे अदालती मामलों के संदर्भ में, सक्षम प्राधिकारी ने यूजी काउंसलिंग 2025 के राउंड-1 के कार्यक्रम को आगे बढ़ाने का फैसला किया है।”

August 5, 2025 | 06:01 PM IST

NEET UG Counselling 2025 Live: नीट यूजी काउंसलिंग पंजीकरण

योग्य मेडिकल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से NEET UG 2025 राउंड 1 पंजीकरण और भुगतान प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

August 5, 2025 | 05:39 PM IST

NEET UG Counselling 2025 Live: नीट यूजी काउंसलिंग चॉइस फिलिंग

अपडेटेड कार्यक्रम के अनुसार, NEET UG 2025 चॉइस फिलिंग अब 7 अगस्त तक खुली रहेगी, जबकि चॉइस लॉकिंग 6 अगस्त से 7 अगस्त के बीच की जा सकती है।

August 5, 2025 | 05:11 PM IST

NEET UG Counselling 2025 Live: नीट यूजी काउंसलिंग शेड्यूल

August 5, 2025 | 04:35 PM IST

NEET UG Counselling 2025 Live: नीट यूजी

काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन तिथि बढ़ी नीट यूजी काउंसलिंग 2025 राउंड 1 पंजीकरण की समय सीमा कल यानी 6 अगस्त तक बढ़ा दी गई है।

August 5, 2025 | 03:58 PM IST

NEET UG Counselling 2025 Live: नीट यूजी काउंसलिंग संशोधित शेड्यूल

एमसीसी ने नीट यूजी काउंसलिंग 2025 राउंड 1 के लिए संशोधित शेड्यूल mcc.nic.in पर जारी कर दिया है।

August 5, 2025 | 03:19 PM IST

NEET UG Counselling 2025 Live: स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल द्वारा जारी आंकड़े

स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल द्वारा 1 अगस्त को लोकसभा में पेश किए गए आंकड़ों से पता चला कि एमबीबीएस सीटें 2020-21 में 83,275 से बढ़कर 2024-25 में 1,15,900 हो गईं। हालांकि, रिक्त सीटें जो 2022-23 में 4,146 थीं, वर्तमान सत्र में घटकर केवल 2,849 रह गईं।

August 5, 2025 | 02:36 PM IST

NEET UG Counselling 2025 Live: एनएमसी द्वारा जारी आंकड़े

राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) के आंकड़ों के अनुसार, पिछले चार वर्षों में एमबीबीएस सीटों में 39% की उल्लेखनीय वृद्धि के बावजूद, स्नातक स्तर की काफी सीटें खाली रह गई हैं।

August 5, 2025 | 01:57 PM IST

NEET UG Round 1 Seat Allotment Result: नीट यूजी राउंड 1 का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट

इससे पहले, नीट यूजी राउंड 1 का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट कल यानी 6 अगस्त को जारी होना था। हालांकि, अब इसमें देरी हो सकती है। एमसीसी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से रिजल्ट की नई तारीख और शेड्यूल जारी करेगा।

August 5, 2025 | 12:58 PM IST

NEET UG Counselling 2025 Live: नीट यूजी काउंसलिंग कार्यक्रम स्थगित

August 5, 2025 | 12:42 PM IST

NEET UG Counselling 2025 Live: नीट यूजी काउंसलिंग लेटेस्ट अपडेट

एमसीसी की वेबसाइट पर नवीनतम अधिसूचना में कहा गया है, "राउंड-1 के लिए चॉइस-फिलिंग और चॉइस लॉकिंग को रोक दिया गया है। संशोधित कार्यक्रम जल्द ही घोषित किया जाएगा।"

August 5, 2025 | 12:04 PM IST

NEET UG Counselling 2025 Live: नीट यूजी 2025 चॉइस-फिलिंग पर रोक

मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) ने नीट यूजी 2025 काउंसलिंग के पहले राउंड के लिए चॉइस-फिलिंग और चॉइस-लॉकिंग प्रक्रिया को स्थगित कर दिया है।

August 5, 2025 | 11:33 AM IST

NEET UG Counselling 2025 Live: नीट यूजी राउंड 1 चॉइस फिलिंग विंडो बंद

मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) ने 4 अगस्त को नीट यूजी राउंड 1 चॉइस फिलिंग विंडो बंद कर दी है।

August 5, 2025 | 11:09 AM IST

NEET UG Counselling 2025 Live: नीट यूजी काउंसलिंग रिपोर्टिंग

नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 1 के तहत जिन अभ्यर्थियों को सीट मिल जाएगी, उन्हें 7 से 11 अगस्त के बीच आवंटित संस्थानों में प्रवेश के लिए रिपोर्ट करना होगा

August 5, 2025 | 10:37 AM IST

NEET UG Counselling 2025 Live: एमसीसी नीट यूजी काउंसलिंग

एमसीसी नीट यूजी काउंसलिंग 2025 तीन राउंड में आयोजित की जाएगी, जिसके बाद एक स्ट्रे वैकेंसी राउंड होगा।

August 5, 2025 | 10:06 AM IST

NEET UG Counselling 2025 Live: एमसीसी नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 1 सीट अलॉटमेंट

एमसीसी पहले राउंड के लिए नीट यूजी काउंसलिंग सीट अलॉटमेंट कल यानी 6 अगस्त को जारी करेगा।

August 5, 2025 | 09:24 AM IST

NEET UG Seat Allotment 2025: राउंड 1 सीट आवंटन परिणाम डेट

एमसीसी नीट यूजी 2025 काउंसलिंग राउंड 1 सीट आवंटन परिणाम 6 अगस्त को www.mcc.nic.in पर जारी किया जाएगा।

August 5, 2025 | 08:13 AM IST

MCC NEET UG Counselling 2025: आवश्यक दस्तावेज

एमसीसी नीट यूजी काउंसलिंग में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी:

  • नीट यूजी 2025 प्रवेश पत्र
  • नीट यूजी 2025 स्कोरकार्ड
  • कक्षा 10 की मार्कशीट व सर्टिफिकेट
  • कक्षा 12 की मार्कशीट व सर्टिफिकेट
  • पहचान पत्र (आधार कार्ड/पैनकार्ड आदि)
  • पासपोर्ट साइज 8 फोटो
  • नीट प्रोविजनल अलॉटमेंट लेटर
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • दिव्यांग प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)।

August 4, 2025 | 10:59 PM IST

NEET UG 2025: नीट स्कोर के आधार पर इन पाठ्यक्रमों में मौका

  • एमबीबीएस
  • बीडीएस
  • बीएससी नर्सिंग
  • बीएएमएस
  • बीयूएमएस
  • बीएसएमएस
  • बीएचएमएस
  • बीवीएससी और एएच

August 4, 2025 | 10:32 PM IST

NTA NEET UG 2025: इंटर के बाद टॉप मेडिकल कोर्सेस

  • एमबीबीएस (बैचलर ऑफ मेडिसिन एंड बैचलर ऑफ सर्जरी)
  • बीडीएस (बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी)
  • बीएएमएस (बैचलर ऑफ आयुर्वेदिक मेडिसिन एंड सर्जरी)
  • बीएचएमएस (बैचलर ऑफ होम्योपैथिक मेडिसिन एंड सर्जरी)
  • बीपीटी (बैचलर ऑफ फिजियोथेरेपी)

August 4, 2025 | 10:15 PM IST

NEET UG Counselling 2025: नीट काउंसलिंग

मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) AIQ काउंसलिंग प्रक्रिया को संचालित करेगी, जबकि संबंधित राज्य एजेंसियां NEET 2025 के लिए स्टेट काउंसलिंग करेंगी।

August 4, 2025 | 08:54 PM IST

नीट स्टेट कोटा के लिए क्या पात्रता मानदंड हैं?

सरकारी एमबीबीएस सीट के लिए न्यूनतम नीट स्कोर हर साल और राज्य के अनुसार अलग-अलग होता है। 2024 के लिए, शीर्ष राज्यों में सामान्य श्रेणी की कटऑफ 610-635 अंकों के बीच रही। राज्य कोटा कटऑफ AIQ कटऑफ से कम हो सकती है।

August 4, 2025 | 07:42 PM IST

स्पॉट राउंड ऑनलाइन है या ऑफलाइन?

स्पॉट काउंसलिंग का मतलब है ऑफलाइन काउंसलिंग । ऑनलाइन काउंसलिंग के बाद जो भी सीटें खाली रह जाती हैं, उन्हें उन छात्रों के लिए उपलब्ध करा दिया जाता है जिनके पास अभी भी सीट नहीं बची है।

August 4, 2025 | 06:18 PM IST

क्या मुझे बिना काउंसलिंग के एडमिशन मिल सकता है?

नहीं, भारत के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में सीधा प्रवेश संभव नहीं है। प्रवेश पूरी तरह से राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-UG) और राज्य/केंद्रीय काउंसलिंग प्रक्रियाओं के माध्यम से योग्यता के आधार पर होता है।

August 4, 2025 | 05:33 PM IST

​नीट में मॉप अप राउंड क्या है?

दूसरे चरण में राज्य कोटे (SQ) के अंतर्गत 85% सीटें होती हैं। कभी-कभी, इन दो काउंसलिंग राउंड के बाद भी कुछ सीटें खाली रह सकती हैं। तीसरा राउंड मोप-अप राउंड होता है, जिसका उद्देश्य शेष रिक्तियों को भरना होता है।

August 4, 2025 | 04:43 PM IST

स्ट्रे वैकेंसी राउंड क्या है?

मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) द्वारा राउंड 1, राउंड 2 और मॉप-अप राउंड के बाद बची हुई खाली सीटों को भरने के लिए स्ट्रे वैकेंसी राउंड एमसीसी काउंसलिंग आयोजित की जाती है। इस राउंड में केवल डीम्ड और केंद्रीय विश्वविद्यालय ही भाग लेते हैं। यह राउंड सभी उपलब्ध सीटों का उपयोग करने में मदद करता है।

August 4, 2025 | 03:56 PM IST

NEET UG Counselling 2025 Live: नीट काउंसलिंग 2025 पात्रता मानदंड

एमसीसी उन उम्मीदवारों के लिए सीट आवंटन परिणाम घोषित करेगा जो निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार पंजीकरण और विकल्प भरेंगे।

August 4, 2025 | 03:25 PM IST

NEET UG Counselling 2025 Live: एमसीसी नीट यूजी आवंटन सूची

  • नीट यूजी अखिल भारतीय रैंक
  • आवंटित कोटा
  • आवंटित संस्थान
  • अवधि
  • आवंटित श्रेणी
  • उम्मीदवार श्रेणी
  • टिप्पणी

August 4, 2025 | 02:48 PM IST

NEET UG Counselling 2025 Live: नीट 2025 काउंसलिंग परिणाम

एमसीसी नीट 2025 काउंसलिंग के परिणाम या प्रत्येक राउंड के सीट आवंटन परिणाम ऑनलाइन घोषित करेगा।

August 4, 2025 | 01:28 PM IST

NEET UG Counselling 2025 Live: एनआरआई कैंडिडेट

एमसीसी ने नीट यूजी काउंसलिंग 2025 के लिए 188 उम्मीदवारों को भारतीय से एनआरआई में बदलने की मंजूरी दे दी है।

August 4, 2025 | 01:04 PM IST

NEET UG Counselling 2025 Live: डीम्ड विश्वविद्यालयों में सीटों की संख्या

एमसीसी ने एआईक्यू काउंसलिंग में भाग लेने वाले 88 डीम्ड विश्वविद्यालयों के लिए अंतिम सीट मैट्रिक्स जारी कर दिया है। डीम्ड विश्वविद्यालयों में सामान्य श्रेणी के अंतर्गत कुल 13,939 एमबीबीएस और बीडीएस सीटें उपलब्ध हैं।

August 4, 2025 | 12:28 PM IST

NEET UG Counselling 2025 Live: नीट की आधिकारिक वेबसाइट

नीट 2025 की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in है। यह पिछले वर्ष की नीट वेबसाइट neet.ntaonline.in से अलग है।

August 4, 2025 | 12:02 PM IST

NEET UG Counselling 2025 Live: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी

मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) नीट काउंसलिंग प्रक्रिया ऑनलाइन आयोजित करती है।

August 4, 2025 | 11:23 AM IST

NEET UG Counselling 2025 Live: नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 1 सीट अलॉटमेंट

नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट www.mcc.nic.in पर 6 अगस्त को जारी किया जाएगा।

August 4, 2025 | 11:23 AM IST

NEET UG Counselling 2025 Live: नीट यूजी काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन

एमसीसी ने नीट यूजी काउंसलिंग 2025 राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो बंद कर दी है। उम्मीदवार आज यानी 4 अगस्त तक अपने पसंदीदा विकल्पों का चयन कर सकते हैं।

[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]