NEET UG Counselling 2024: नीट यूजी राउंड 2 चॉइस फिलिंग आज से होगी शुरू, सीट अलॉटमेंट 13 सितंबर को
Santosh Kumar | September 6, 2024 | 05:11 PM IST | 1 min read
नीट यूजी राउंड 2 चॉइस फिलिंग प्रक्रिया को पूरा करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे।
Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.
Try Nowनई दिल्ली: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) आज यानी 6 सितंबर 2024 से नीट यूजी 2024 काउंसलिंग के राउंड 2 के लिए चॉइस फिलिंग प्रक्रिया शुरू करेगी। जिन उम्मीदवारों ने नीट यूजी काउंसलिंग के दूसरे राउंड के लिए खुद को रजिस्टर किया है, वे एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर अपनी चॉइस भर सकते हैं। शेड्यूल के मुताबिक, नीट यूजी राउंड 2 चॉइस फिलिंग की अंतिम तिथि 10 सितंबर है।
नीट यूजी राउंड 2 चॉइस फिलिंग प्रक्रिया को पूरा करने के लिए उम्मीदवारों को एमसीसी के आधिकारिक पोर्टल पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे। नीट यूजी राउंड 1 सीट आवंटन परिणाम 24 अगस्त को मेडिकल काउंसलिंग कमेटी द्वारा जारी किया गया था।
NEET UG Counselling 2024: नीट यूजी राउंड 2 शेड्यूल
नीट यूजी राउंड 2 सीट आवंटन प्रक्रिया दूसरे राउंड की काउंसलिंग की चॉइस फिलिंग के बाद शुरू होगी जो 11 सितंबर से शुरू होगी और 12 सितंबर तक जारी रहेगी। नीट यूजी राउंड 2 सीट आवंटन परिणाम 13 सितंबर को आधिकारिक पोर्टल पर जारी किया जाएगा।
जिन अभ्यर्थियों को कॉलेज आवंटित किए जाएंगे, उन्हें 14 से 20 सितंबर 2024 के बीच कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा। इसके बाद कॉलेजों को अभ्यर्थियों का डेटा वेरिफाई करके एमसीसी को भेजना होगा। इसके लिए 21 और 22 सितंबर 2024 की तिथि तय की गई है।
NEET UG Counselling 2024: विकल्प भरने की प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से नीट यूजी राउंड 2 विकल्प भरने की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर, 'UG Medical' सेक्शन पर क्लिक करें।
- अब, 'नीट यूजी राउंड 2 चॉइस फिलिंग' लिंक पर क्लिक करें।
- अभ्यर्थियों को पोर्टल पर आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे।
- नीट यूजी राउंड 2 विकल्प भरने की प्रक्रिया की पूरी करें।
- अंत में सबमिट करें और पुष्टिकरण फॉर्म डाउनलोड करें।
अगली खबर
]National Teachers' Awards 2024: राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित शिक्षकों से मिले पीएम मोदी, शिक्षा सुधार पर मंथन
पीएम ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित इन शिक्षकों से शिक्षा के क्षेत्र में और सुधार करने के तरीकों पर भी चर्चा की। इस दौरान पीएम के साथ शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी मौजूद रहे
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा