NEET UG Counselling 2024: नीट यूजी स्ट्रे वैकेंसी राउंड के लिए सीट अलॉटमेंट आज होगा जारी, ऐसे कर सकेंगे चेक
Santosh Kumar | October 29, 2024 | 10:31 AM IST | 2 mins read
नीट यूजी स्ट्रे वैकेंसी राउंड के सीट अलॉटमेंट रिजल्ट को चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपना लॉगिन क्रेडेंशियल आधिकारिक पोर्टल पर दर्ज करना होगा।
Download the NEET Most Scoring Chapters and Topics PDF based on the past 5 years’ analysis. Focus on high-weightage topics and boost your NEET preparation.
Download EBookनई दिल्ली: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) आज यानी 29 अक्टूबर को नीट यूजी काउंसलिंग 2024 के स्ट्रे वैकेंसी राउंड के लिए सीट आवंटन परिणाम घोषित करेगी। जिन उम्मीदवारों ने एमबीबीएस, बीडीएस कार्यक्रमों के लिए काउंसलिंग में भाग लिया था, वे आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर अपनी आवंटन स्थिति की जांच कर सकेंगे। नीट यूजी 2024 परीक्षा 5 मई को एनटीए द्वारा आयोजित की गई थी।
नीट यूजी स्ट्रे वैकेंसी राउंड के सीट अलॉटमेंट रिजल्ट को चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपना लॉगिन क्रेडेंशियल आधिकारिक पोर्टल पर दर्ज करना होगा। इससे पहले एमसीसी ने 12 अक्टूबर को नीट यूजी काउंसलिंग 2024 राउंड 3 का रिजल्ट जारी किया था।
NEET UG Counselling 2024: 30 अक्टूबर से रिपोर्टिंग
शेड्यूल के अनुसार, अंतिम राउंड में सीट पाने वाले छात्रों को 30 अक्टूबर से 5 नवंबर के बीच आवंटित संस्थान में रिपोर्ट करना होगा। एमसीसी नीट यूजी सीट आवंटन पीडीएफ भी जारी करेगा, जिसमें उम्मीदवारों का नाम, पाठ्यक्रम और कॉलेज का विवरण होगा।
एमसीसी ने कहा कि यदि कोई अभ्यर्थी अंतिम चरण में आवंटित सीट पर शामिल नहीं होता है, तो उसकी फीस जब्त कर ली जाएगी और उसे एक वर्ष के लिए नीट परीक्षा से अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा। काउंसलिंग के लिए आवेदन 22 अक्टूबर से शुरू हुए थे।
NEET UG Counselling 2024: ऐसे करें परिणाम चेक
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से नीट यूजी स्ट्रे वैकेंसी राउंड के लिए सीट आवंटन परिणाम की जांच कर सकेंगे-
- आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर, 'UG Medical' अनुभाग पर क्लिक करें।
- नीट यूजी स्ट्रे वैकेंसी राउंड के लिए सीट अलॉटमेंट लिंक खोलें।
- पोर्टल पर आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- सीट अलॉटमेंट की स्थिति जांचे और पृष्ठ को डाउनलोड करें।
बता दें कि एनटीए द्वारा आयोजित नीट यूजी परीक्षा 2024 में नामांकन करने वाले और उत्तीर्ण होने वाले सभी पात्र उम्मीदवारों के लिए एमबीबीएस और बीडीएस पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए नीट यूजी 2024 काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन आयोजित किया जाता है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार