Santosh Kumar | October 29, 2024 | 08:49 AM IST | 1 min read
बोर्ड ने राज्य प्राधिकारियों से काउंसलिंग के लिए पंजीकृत अभ्यर्थियों की पूरी सूची 6 नवंबर 2024 तक एनबीईएमएस को भेजने को कहा है।
Use the NEET PG College Predictor 2026 to check your MD/MS/Diploma admission chances
Try Now
नई दिल्ली: नेशनल बोर्ड ऑफ मेडिकल एग्जामिनेशन (एनबीईएमएस) ने नीट पीजी 2024 के लिए राज्य-विशिष्ट मेरिट सूची तैयार करने का निर्णय लिया है। यह निर्णय 28 अक्टूबर को एक वर्चुअल बैठक में लिया गया, जिसमें राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी), मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी), एनबीईएमएस और राज्य काउंसलिंग प्राधिकरण के अधिकारी शामिल हुए।
NEET PG 2026: Answer Key & Scorecard OUT: Direct Link | Cutoff | Marks vs Rank
Latest: NEET PG 2026 College Predictor
NEET PG Companion: Get Expert Guidance for NEET PG Admissions with One-to-One Counselling
बैठक के दौरान, एनबीईएमएस ने राज्यों से नीट पीजी काउंसलिंग 2024 के लिए वन-टाइम रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया अपनाने को कहा है। मीटिंग में राज्य अधिकारियों को 5 नवंबर, 2024 तक पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी गई है।
बोर्ड ने अधिकारियों से राज्य काउंसलिंग के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों की पूरी सूची 6 नवंबर, 2024 तक एनबीईएमएस को भेजने को कहा है। यह डेटा पासवर्ड से सुरक्षित एमएस एक्सेल फाइल में होना चाहिए, जिसका पासवर्ड अलग से देना होगा।
Also readNEET PG Supreme Court Hearing: एनबीई ने आंसर-की जारी करने से किया इनकार, नीट पीजी की सुनवाई फिर टली
एनबीईएमएस राज्य अधिकारियों से आवश्यक डेटा प्राप्त करने के एक सप्ताह के भीतर राज्यवार मेरिट सूची जारी करेगा। जानकारी के अनुसार, एनबीईएमएस के अतिरिक्त निदेशक (मेडिकल) एन इबोइमा मंगांग इस प्रक्रिया के लिए संपर्क का एकल बिंदु होंगे।
एनएमसी सचिव ने कहा कि राज्य काउंसलिंग अधिकारियों द्वारा एनबीईएमएस को पंजीकरण डेटा भेजने और एनबीईएमएस द्वारा राज्यवार मेरिट सूची जारी करने की तारीख एमसीसी और एनएमसी की वेबसाइटों पर दी जाएगी।
यह जानकारी सभी राज्य परामर्श प्राधिकरणों को ईमेल के माध्यम से भी भेजी जाएगी। इसके अलावा, हरियाणा और गोवा जैसे राज्य, जो इन-सर्विस उम्मीदवारों को अतिरिक्त प्रोत्साहन अंक नहीं देते हैं, वे अपनी राज्य मेरिट सूची स्वयं तैयार करेंगे।