NEET UG 2025 Admit Card: नीट यूजी एडमिट कार्ड 1 मई तक neet.nta.nic.in पर होगा जारी, परीक्षा 4 मई को
Abhay Pratap Singh | April 19, 2025 | 04:52 PM IST | 2 mins read
नीट यूजी हाल टिकट 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट - अंडरग्रेजुएट 2025 (NEET UG 2025) के लिए एडमिट कार्ड जारी करने की तिथि घोषित कर दी है। परीक्षा एजेंसी एनटीए की घोषणा के बाद पंजीकृत कैंडिडेट neet.nta.nic.in पर जाकर नीट यूजी 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
नीट यूजी हाल टिकट 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। इस वर्ष नीट यूजी 2025 के लिए 23 लाख से अधिक मेडिकल यूजी प्रोग्राम में दाखिला लेने के इच्छुक छात्रों ने आवेदन किया है। राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा - स्नातक एक राष्ट्रीय स्तर की चिकित्सा प्रवेश परीक्षा है।
एनटीए सूचना बुलेटिन के अनुसार, “नीट यूजी 2025 हाल टिकट 1 मई को या उससे पहले जारी कर दिया जाएगा।” नीट मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए नीट यूजी एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज है। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर नीट यूजी एडमिट कार्ड के साथ एक मूल पहचान पत्र भी लाना होगा।
नीट यूजी हाल टिकट में उम्मीदवार नाम, परीक्षा तिथि व समय, परीक्षा केंद्र का पता, रोल नंबर, आवेदन संख्या, रिपोर्टिंग टाइम और परीक्षा दिवस दिशानिर्देश सहित अन्य विवरण जांच सकेंगे। एनटीए एडमिट कार्ड से पहले 26 अप्रैल तक नीट यूजी 2025 सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी करेगी, जिसमें परीक्षा शहर की जांच कर सकेंगे।
परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, नीट यूजी 2025 परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक तीन घंटे की अवधि के लिए पेन एवं पेपर (ऑफलाइन) मोड में कराई जाएगी। नीट यूजी 2025 से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को एनजीए नीट यूजी की वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
NEET UG Admit Card 2025 Release Date: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आसानी से नीट यूजी प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं:
- एनटीए नीट की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध नीट यूजी 2025 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट पर क्लकि करें।
- नीट यूजी 2025 हाल टिकट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- इसे जांचें, डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’