Trusted Source Image

MP DElEd Result 2026: एमपी डीएलएड फर्स्ट ईयर का रिजल्ट mpbse.mponline.gov.in पर जारी, 83.33% अभ्यर्थी सफल

Saurabh Pandey | August 19, 2026 | 10:45 AM IST | 1 min read

माध्यमिक शिक्षा मंडल ने डीएलएड फर्स्ट ईयर का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षार्थी अपना परीक्षा परिणाम मंडल की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in पर देख सकते हैं।

री-टोटलिंग और जांच के लिए आवेदन जमा करने का पूरा शेड्यूल जल्द ही ऑनलाइन उपलब्ध होगा। (आधिकारिक वेबसाइट)
री-टोटलिंग और जांच के लिए आवेदन जमा करने का पूरा शेड्यूल जल्द ही ऑनलाइन उपलब्ध होगा। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (एमपीबीएसई) ने जून 2026 में आयोजित डीएलएड फर्स्ट ईयर की परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। एमपी डीएलएड परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल mpbse.mponline.gov.in के माध्यम से अपना स्कोरकार्ड देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

एमपी डीएलएड फर्स्ट ईयर रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर अपने रोल नंबर और कैप्चा के साथ लॉगिन करना होगा। एमपी डीएलएड फर्स्ट ईयर की परीक्षा में कुल 48,000 छात्र शामिल हुए थे, जिनका कुल पास प्रतिशत 83.33% रहा है।

MPBSE DElEd Result 2026: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया

  1. एमपी डीएलएड की ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in पर जाएं
  2. डीएलएड फर्स्ट ईयर एग्जाम रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें
  3. अब रोल नंबर, चांस और कैप्चा डालकर लॉगिन करें
  4. इसके बाद वेबसाइट पर मार्कशीट दिखाई देगी।
  5. अंत में एमपी डीएलएड फर्स्ट ईयर मार्कशीट डाउनलोड करें।

MPBSE DElEd Result 2026: स्कोरकार्ड विवरण

  1. उम्मीदवार का नाम
  2. रोल नंबर
  3. परीक्षा का नाम
  4. वर्ष
  5. विषय
  6. अंक
  7. कुल
  8. प्रतिशत
  9. क्वालिफाइंग स्टेटस

Also read CSBC Bihar Police Constable Result 2026: बिहार पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट जारी, 19,681 उम्मीदवार पीईटी के लिए सफल

MPBSE DElEd Result 2026: री-टोटलिंग शेड्यूल जल्द

एमपी डीएलएड रिजल्ट के बाद उम्मीदवारों को री-टोटलिंग और आंसर शीट की चेक करने के लिए आवेदन करने का मौका दिया जाएगा। इसके लिए वेबसाइट पर आवेदन का लिंक जल्द ही सक्रिय होने की उम्मीद है। लिंक सक्रिय होने के बाद उम्मीदवारों को तय समय-सीमा के अंदर अपना आवेदन फॉर्म जमा करना होगा। री-टोटलिंग और जांच के लिए आवेदन जमा करने का पूरा शेड्यूल जल्द ही ऑनलाइन उपलब्ध होगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications