NEET UG 2026: नीट एग्जाम के लिए स्क्राइब पंजीकरण विंडो ओपन, पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवार 21 अप्रैल तक भरें डिटेल्स
Santosh Kumar | April 16, 2026 | 06:03 PM IST | 2 mins read
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी 3 मई को नीट यूजी 2026 परीक्षा पेन और पेपर मोड में आयोजित करेगी। परीक्षा दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक एक ही शिफ्ट में होगी।
Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.
Try Nowनई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने नीट यूजी 2026 के लिए स्क्राइब रजिस्ट्रेशन विंडो खोल दी है। पीडबल्यूबीडी (बेंचमार्क विकलांगता वाले व्यक्ति) श्रेणी के जो उम्मीदवार परीक्षा के दौरान स्क्राइब की सुविधा लेना चाहते हैं, वे अब अपने चुने हुए स्क्राइब का विवरण जमा कर सकते हैं। एनटीए ने इस उद्देश्य के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर पोर्टल सक्रिय कर दिया है। पीडबल्यूबीडी उम्मीदवारों को 21 अप्रैल तक अपने स्क्राइब का विवरण जमा करना होगा।
स्क्राइब रजिस्ट्रेशन उन पीडबल्यूबीडी (बेंचमार्क विकलांगता वाले व्यक्तियों) उम्मीदवारों के लिए है, जिन्हें लिखने में शारीरिक कठिनाई होती है। एनटीए के अनुसार, ऐसे उम्मीदवारों को परीक्षा के दौरान स्क्राइब की मदद लेने की अनुमति है।
NEET UG 2026: स्क्राइब पंजीकरण विंडो ओपन
इसके अलावा, उन्हें तीन घंटे की परीक्षा के लिए एक अतिरिक्त घंटे समय दिया जाएगा, चाहे वे स्क्राइब की सेवा का उपयोग करें या न करें। स्क्राइब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करने के लिए पोर्टल neet.nta.nic.in पर लॉग इन करना होगा।
केवल वे उम्मीदवार, जिन्होंने अपने आवेदन पत्र में पहले पीडबल्यूबीडी विकल्प चुना है, उन्हें ही स्क्राइब के रूप में चुने गए व्यक्ति के आधार कार्ड का विवरण और नियम अनुसार अन्य आवश्यक सहायक दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
Also read NEET UG City Slip 2026: नीट यूजी सिटी स्लिप neet.nta.nic.in पर जारी, एडमिट कार्ड, एग्जाम डेट जानें
NEET UG 2026 Exam: नीट यूजी एग्जाम 3 मई को
चूंकि स्क्राइब रजिस्ट्रेशन विंडो 21 अप्रैल तक खुली रहेगी, इसलिए उम्मीदवार विवरण पहले जमा कर दें; ऐसा न करने पर वे इस सुविधा का लाभ उठाने से वंचित रह सकते हैं। स्क्राइब के लिए विशिष्ट पात्रता मानदंड निर्धारित किए गए हैं।
आवेदन के दौरान किसी भी प्रकार की कठिनाई होने पर, उम्मीदवार एनटीए हेल्प डेस्क से 011-40759000 / 011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं या neetug2026@nta.ac.in पर ई-मेल कर सकते हैं।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी 3 मई को नीट यूजी 2026 परीक्षा पेन और पेपर मोड में आयोजित करेगी। परीक्षा दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक एक ही शिफ्ट में होगी। इसके लिए नीट यूजी 2026 एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी गई है।
अगली खबर
]JIPMAT 2026 Registration: जिपमैट एप्लीकेशन विंडो exams.nta.nic.in/jipmat पर एक्टिव, 7 जून को होगा एग्जाम
यह परीक्षा आईआईएम बोधगया और आईआईएम जम्मू में 5 वर्षीय इंटीग्रेटेड प्रोग्राम इन मैनेजमेंट (आईपीएम) में एडमिशन के लिए आयोजित की जाती है। एनटीए द्वारा जिपमैट 2026 परीक्षा 7 जून को आयोजित की जाएगी।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें