NEET UG Exam 2026: नीट यूजी परीक्षा आज दोपहर 2 बजे से शुरू होगी, गाइडलाइंस और आवश्यक दस्तावेज जानें
Abhay Pratap Singh | May 3, 2026 | 09:24 AM IST | 2 mins read
NEET Exam Timing 2026: नीट परीक्षा में दिव्यांग उम्मीदवारों को प्रति घंट 20 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।
Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.
Try Nowनई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की ओर से नीट यूजी 2026 परीक्षा आज एक ही शिफ्ट में दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक ऑफलाइन (पेन एवं पेपर) मोड में आयोजित की जाएगी। नेशनल एलिजिबिलिटी एंट्रेस एग्जाम - अंडरग्रेजुएट 2026 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए नीट यूजी एडमिट कार्ड 2026 एक अनिवार्य दस्तावेज है।
उम्मीदवारों को नीट यूजी 2026 हाल टिकट के साथ पासपोर्ट साइज फोटो, सफेद बैकग्राउंड वाली एक पोस्टकार्ड साइज की फोटो और एक मूल फोटो पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड/ पैन कार्ड/ ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट आदि लाना होगा। वहीं, दिव्यांग श्रेणी के उम्मीदवारों को सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी वैध दिव्यांगता प्रमाण पत्र लाना होगा।
दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए नीट परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम शाम 6:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। नीट परीक्षा के लिए रिपोर्टिंग समय सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक है। निर्धारित समय के बाद परीक्षार्थियों को किसी भी स्थिति में परीक्षा केंद्र के भीतर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
परीक्षा एजेंसी एनटीए ने बताया कि, परीक्षा के समय कोई बायोमेट्रिक प्रक्रिया नहीं की जाएगी। यदि तकनीकी समस्याओं या शारीरिक कारणों से यह प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाती है, तो भी उम्मीदवार को प्रवेश की अनुमति दी जाएगी, लेकिन उन्हें केंद्र पर एक लिखित वचन देना होगा।
इस वर्ष नीट यूजी 2026 के लिए कुल 22,79,743 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया है, जिनमें से 13,32,928 महिला आवेदक और 9,46,815 पुरुष उम्मीदवार हैं।
NEET UG 2026 Exam Hall Instructions: नीट एग्जाम डे गाइडलाइंस
- प्रतिबंधित वस्तुएं लाने की अनुमति नहीं है।
- परीक्षा समाप्त होने से पहले सीट/हॉल छोड़ना मना है।
- परीक्षा कक्ष से निकलने से पहले ओएमआर शीट जमा करें।
- खाने-पीने की कोई भी चीज अंदर ले जाने की अनुमति नहीं है।
- केवल मधुमेह रोगियों को पारदर्शी पैकेजिंग में आवश्यक सामान लाने की अनुमति है।
- उपस्थिति पत्रक पर दो बार हस्ताक्षर करें और अंगूठे का निशान लगाएं।
- परीक्षा केंद्र में धूम्रपान सख्त वर्जित है।
- किसी भी परिस्थिति में अनुपस्थित रहने वालों के लिए कोई पुनः परीक्षा नहीं होगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच