Santosh Kumar | May 2, 2026 | 04:04 PM IST | 2 mins read
इन नियमों का उल्लंघन करते हुए पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है। एनटीए ने परीक्षा से जुड़ी गाइडलाइन, आवश्यक दस्तावेज और ड्रेस कोड के संबंध में निर्देश जारी किए हैं।
Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.
Try Now
नई दिल्ली: नीट यूजी 2026 परीक्षा 3 मई को आयोजित की जानी है। एनटीए ने परीक्षा केंद्रों के संबंध में सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। नीट यूजी 2206 परीक्षा में लाखों छात्रों के शामिल होने की उम्मीद है। नीट परीक्षा केंद्र पर कुछ गलतियां करने पर उम्मीदवारों को प्रवेश से वंचित किया जा सकता है या उन्हें अयोग्य भी ठहराया जा सकता है। इसलिए, इन बातों पर विशेष ध्यान देना अत्यंत आवश्यक है।
गलती 1: प्रतिबंधित चीजें साथ ले जाना - अपने साथ मोबाइल फ़ोन, स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, इयरफोन, किताबें, ज्योमेट्री बॉक्स या कोई भी लिखित सामग्री लाने से सख्ती से परहेज करें; अन्यथा, एग्जाम रूम में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
गलती 2: ड्रेस कोड का पालन न करना - पूरी आस्तीन वाली शर्ट, भारी कपड़े, गहने, बेल्ट, टोपी, या धातु वाली कोई भी चीज न पहनें। हल्के रंग के, आधी आस्तीन वाले कपड़े और चप्पल पहनना सबसे सुरक्षित विकल्प है।
गलती 3: परीक्षा केंद्र पर देर से पहुंचना - परीक्षा सेंटर पर तय रिपोर्टिंग समय से पहले पहुंचें। दोपहर 1:30 बजे के बाद गेट बंद हो जाएगा। घर से जल्दी निकलें। देर से पहुंचने वाले उम्मीदवारों को किसी भी हाल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
गलती 4: जरूरी दस्तावेज साथ न ले जाना - एडमिट कार्ड की रंगीन कॉपी, फोटो आईडी प्रूफ, और दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लानी होगी। 4x6 साइज की रंगीन फोटो जिसका बैकग्राउंड सफेद हो उसे प्रोफार्मा पर चिपकाना अनिवार्य है।
गलती 5: परीक्षा हॉल में अनुशासन भंग करना - अपनी सीट पर बैठने के बाद, बिना पहले से अनुमति लिए खड़े न हों और न ही किसी से बात करें। ओएमआर शीट को सही और सटीक रूप से भरें। परीक्षा समाप्त होने के बाद ही सेंटर से निकलें।
इन नियमों का उल्लंघन करते हुए पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है। एनटीए ने परीक्षा से जुड़ी गाइडलाइन, आवश्यक दस्तावेज और ड्रेस कोड के संबंध में निर्देश जारी किए हैं।
एनटीए ने उम्मीदवारों को निर्देश दिया है कि वे परीक्षा केंद्र पर कम से कम 3 घंटे पहले पहुंचें, ताकि सभी सुरक्षा जांच और सत्यापन प्रक्रियाएं सुचारू रूप से पूरी हो सकें। देर से पहुंचने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
Santosh Kumar