Santosh Kumar | May 1, 2026 | 06:22 PM IST | 2 mins read
नीट यूजी परीक्षा 3 मई को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। देर से पहुंचने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.
Try Now
नई दिल्ली: एनटीए ने नीट 2026 परीक्षा के संबंध में एक महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की है। नीट यूजी परीक्षा 3 मई को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। एनटीए ने उम्मीदवारों को निर्देश दिया है कि वे परीक्षा केंद्र पर कम से कम 3 घंटे पहले पहुंचें, ताकि सभी सुरक्षा जांच और सत्यापन प्रक्रियाएं सुचारू रूप से पूरी हो सकें। देर से पहुंचने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
एनटीए ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे एडमिट कार्ड पर दिए गए परीक्षा केंद्र के पूरे पते को ध्यान से जांच लें। कुछ परीक्षा केंद्र गूगल मैप्स या अन्य प्लेटफॉर्म पर गलत तरीके से दिखाए जा सकते हैं, इसलिए केवल मैप पिन पर निर्भर न रहें।
अभ्यर्थी एडमिट कार्ड में दिए गए पते का मिलान करें, पहले से सही लोकेशन की पुष्टि कर लें और उसी के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएं। परीक्षा के लिए रिपोर्टिंग समय सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक निर्धारित है।
1:30 बजे के बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। ट्रैफिक, मौसम (कुछ क्षेत्रों में बारिश) या अन्य को ध्यान में रखते हुए समय से पहले निकलें ताकि समय पर परीक्षार्थियों का रजिस्ट्रेशन एवं बॉयोमेटिक प्रक्रिया पूरी की जा सके।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के निर्देशों के अनुसार, नीट यूजी 2026 परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल फ़ोन, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ डिवाइस या अन्य प्रतिबंधित वस्तुएं ले जाने की सख्त मनाही होगी।
जिला प्रशासन द्वारा नीट परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले जिले के सभी परीक्षार्थियों से प्रवेश पत्र में दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए अनुकूल वेशभूषा के साथ ही परीक्षा केन्द्र में आने का अनुरोध किया गया है।
एनटीए के निर्देशों के अनुसार, एडमिट कार्ड के साथ-साथ पोस्टकार्ड-आकार का एक फोटो और अन्य आवश्यक दस्तावेज लाना अनिवार्य है। इन दस्तावेजों के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
Santosh Kumar