Santosh Kumar | May 1, 2026 | 04:17 PM IST | 2 mins read
मूल फोटो पहचान पत्र जैसे पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी, पासपोर्ट, आधार कार्ड, डिजिलॉकर या अपार आईडी में से कोई एक अपने साथ लाना होगा।
Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.
Try Now
नई दिल्ली: नीट यूजी 2026 परीक्षा हॉल में सफलतापूर्वक प्रवेश पाने के लिए, उम्मीदवारों को अपने साथ कुछ अनिवार्य दस्तावेज ले जाना आवश्यक है। नीट यूजी 2026 परीक्षा 3 मई को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। एनटीए के निर्देशों के अनुसार, एडमिट कार्ड के साथ-साथ पोस्टकार्ड-आकार का एक फोटो और अन्य आवश्यक दस्तावेज लाना अनिवार्य है। इन दस्तावेजों के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
जारी गाइडलाइंस के अनुसार, उम्मीदवारों को एनटीए की वेबसाइट से डाउनलोड किया गया नीट एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी लाना जरूरी है, जिस पर वही पासपोर्ट साइज फोटो चिपकी हो जो आवेदन फॉर्म में अपलोड की गई थी।
एक पासपोर्ट साइज फोटो लानी होगी, जिसे अटेंडेंस शीट में चिपकाना होगा। छात्रों को पोस्टकार्ड साइज (4x6) की रंगीन फोटो जिसका बैकग्राउंड सफेद हो उसे एडमिट कार्ड के साथ डाउनलोड किए गए प्रोफार्मा पर चिपकाना अनिवार्य है।
साथ ही, एक मूल फोटो पहचान पत्र जैसे पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी, पासपोर्ट, आधार कार्ड, डिजिलॉकर या अपार आईडी में से कोई एक अपने साथ लाना होगा। पीडबल्यूबीडी छात्रों के लिए भी निर्देश जारी किए गए हैं।
यदि कोई अभ्यर्थी पीडबल्यूबीडी श्रेणी के तहत छूट का दावा कर रहा है, तो उसे शारीरिक अक्षमता से संबंधित प्रमाणपत्र या सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी पीडबल्यूबीडी प्रमाणपत्र भी प्रस्तुत करना होगा। ड्रेस कोड संबंधी निर्देश वेबसाइट पर हैं।
सभी उम्मीदवार अपने साथ पारदर्शी पानी की बोतलें ले जा सकते हैं। उम्मीदवारों को अपनी आस्था से जुड़ी वस्तुएं या प्रतीक धारण करने की अनुमति है, बशर्ते वे केंद्र पर काफी पहले पहुंच जाएं ताकि उनकी तलाशी ली जा सके।
हल्के कपड़े पहने, फिर भी यदि उम्मीदवारों को आवश्यकता महसूस होती है, तो उन्हें पूरी आस्तीन वाले कपड़े या ऊनी कपड़े पहनने की अनुमति है; इसके लिए भी उन्हें केंद्र पर काफी पहले पहुंचना होगा ताकि उनकी तलाशी ली जा सके।
इस अवधि के दौरान, परीक्षा केंद्रों के 300 मीटर के दायरे में साइबर कैफे, ई-मित्र केंद्र और फोटोकॉपी की दुकानों जैसे प्रतिष्ठानों को बंद रखने के निर्देश जारी किए गए हैं। इससे पहले, एनटीए ने उम्मीदवारों के लिए ड्रेस कोड और अनुमत वस्तुओं के संबंध में परामर्श जारी किया।
Santosh Kumar