NEET UG 2026 Exam: एनटीए ने 3 मई को होने वाली नीट यूजी परीक्षा में बायोमेट्रिक छूट को लेकर एडवाइजरी जारी की
Abhay Pratap Singh | April 30, 2026 | 01:02 PM IST | 2 mins read
नीट मेडिकल प्रवेश परीक्षा के दिन जांच की प्रक्रिया पूरी होने के बाद, प्रत्येक उम्मीदवार को परीक्षा कक्ष में प्रवेश से पहले अनिवार्य बायोमेट्रिक प्रक्रिया से गुजरना होगा।
Download the NEET Most Scoring Chapters and Topics PDF based on the past 5 years’ analysis. Focus on high-weightage topics and boost your NEET preparation.
Download EBookनई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने 3 मई को होने वाली नीट यूजी (NEET UG) 2026 परीक्षा में बायोमेट्रिक छूट को लेकर एडवाइजरी जारी की है। एनटीए ने कहा कि, परीक्षा की अवधि के दौरान तक बायोमेट्रिक प्रक्रिया के लिए नीट यूजी उम्मीदवारों को परेशान नहीं किया जाएगा।
नोटिस में कहा गया कि, “यदि किसी अभ्यर्थी का बायोमेट्रिक सत्यापन डिवाइस की तकनीकी खराबी, बायोमेट्रिक डेटा की खराब गुणवत्ता, यूआईडीएआई से कनेक्टिविटी समस्या या शारीरिक असमर्थता के कारण पूरा नहीं हो पाता है, तब भी उसे परीक्षा कक्ष में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।”
हालांकि, इसके लिए अभ्यर्थी को एक लिखित घोषणा (अंडरटेकिंग) जमा करना होगा। इस घोषणा पत्र का प्रारूप परीक्षा केंद्र पर उपलब्ध कराया जाएगा। परीक्षा एजेंसी ने बताया कि, परीक्षा के दिन जांच की प्रक्रिया पूरी होने के बाद, प्रत्येक उम्मीदवार को परीक्षा कक्ष में प्रवेश से पहले अनिवार्य बायोमेट्रिक प्रक्रिया से गुजरना होगा।
एनटीए दिशानिर्देशों के अनुसार, उम्मीदवारों को परीक्षा देने के लिए केवल केंद्र पर उपलब्ध कराए गए पेन का ही उपयोग करना होगा।
एनटीए द्वारा नीट यूजी 2026 परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे (PwD/PwBD उम्मीदवारों के लिए शाम 6:00 बजे) तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा ऑफलाइन (पेन एवं पेपर) मोड में कराई जाएगी। ड्रेस कोड के अनुसार, परीक्षार्थियों को साधारण शर्ट या टी-शर्ट तथा ट्राउजर या पैंट पहनने की सलाह दी गई है।
अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम 1 घंटा पहले परीक्षा हॉल में पहुंचना होगा। दोपहर 1:30 बजे के बाद पहुंचने वाले छात्रों को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। अभ्यर्थियों को नीट यूजी एडमिट कार्ड 2026 और एक मूल फोटो पहचान पत्र के साथ आवश्यक दस्तावेज लाना होगा।
नीट यूजी परीक्षा 2026 के लिए 22 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने पंजीकरण किया है। प्रश्नपत्र में 180 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक दिए जाएंगे, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा। अधिक जानकारी के लिए neet.nta.nic.in और nta.ac.in पर विजिट कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार