NEET UG 2025 Registration: नीट यूजी परीक्षा अधिसूचना, रजिस्ट्रेशन जल्द; एग्जाम मोड पर अंतिम निर्णय अगले सप्ताह
Santosh Kumar | January 16, 2025 | 04:53 PM IST | 2 mins read
नीट परीक्षा पंजीकरण के लिए, एनटीए ने उम्मीदवारों के लिए APAAR ID का उपयोग और अपने आधार कार्ड को अपडेट करने को कहा है।
Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.
Try Nowनई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) जल्द ही नीट यूजी 2025 परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी कर सकती है। एनटीए आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर नीट 2025 आवेदन पत्र जारी करेगी। नीट उम्मीदवार इस बात को लेकर असमंजस में हैं कि नीट यूजी 2025 के नए नियम क्या होंगे। बता दें कि एनटीए द्वारा जारी किए जाने वाले नीट 2025 अधिसूचना में परीक्षा की पूरी जानकारी होगी।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने काशी तमिल संगमम 3.0 पोर्टल के शुभारंभ के दौरान कहा कि राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा स्नातक (नीट यूजी) 2025 पर अंतिम निर्णय अगले सप्ताह तक घोषित किया जाएगा।
नीट यूजी 2025 परीक्षा देश भर के मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में एमबीबीएस, बीडीएस और अन्य स्नातक चिकित्सा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। नीट यूजी 2025 की परीक्षा तिथि अभी घोषित नहीं की गई है।
NEET UG 2025 Registration: नीट यूजी 2025 रजिस्ट्रेशन डेट
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने संवाददाताओं से कहा, "नीट यूजी 2025 मेडिकल प्रवेश परीक्षा ऑनलाइन या पेन और पेपर मोड में आयोजित की जाएगी, इस पर अंतिम निर्णय अगले सप्ताह तक घोषित किया जाएगा।"
एनटीए नीट अधिसूचना 2025 अगले सप्ताह तक जारी हो सकती है। नीट परीक्षा पंजीकरण के लिए, एनटीए ने उम्मीदवारों के लिए APAAR ID का उपयोग और अपने आधार कार्ड को अपडेट करने को कहा है।
नीट यूजी पेपर लीक के बाद, शिक्षा मंत्रालय ने एनटीए की कार्यप्रणाली की जांच करने और प्रवेश परीक्षा में सुधार की सिफारिश करने के लिए सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया था।
NEET UG 2025 New Rules: नीट यूजी 2025 नए नियम
इसरो के पूर्व अध्यक्ष के राधाकृष्णन की अध्यक्षता में 7 सदस्यीय पैनल ने नीट 2025 परीक्षा कई सत्रों में आयोजित करने का सुझाव दिया और नीट परीक्षा को कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) बनाने की सिफारिश की।
नीट 2025 परीक्षा पेन-पेपर मोड के बजाय सीबीटी में आयोजित की जा सकती है। एनटीए परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को नीट 2025 अधिसूचना के माध्यम से इस बदलाव के बारे में सूचित करेगा।
नीट 2025 सिलेबस की पीडीएफ आधिकारिक वेबसाइट पर उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध है। नीट 2025 अधिसूचना में पंजीकरण तिथि, आवेदन तिथि, परीक्षा तिथि और प्रवेश पत्र तिथि जैसे महत्वपूर्ण विवरण और निर्देश शामिल होंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा