Trusted Source Image

उच्च शिक्षा विभाग के नए सचिव बने विनीत जोशी, एनटीए और सीबीएसई में निभा चुके हैं अहम भूमिका

Santosh Kumar | January 16, 2025 | 03:31 PM IST | 1 min read

शिक्षा मंत्रालय (एमओई) ने एक प्रेस विज्ञप्ति और अपने आधिकारिक एक्स हैंडल के माध्यम से यह जानकारी लोगों के साथ साझा की।

उच्च शिक्षा विभाग के सचिव विनीत जोशी ने मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। (इमेज-X/@EduMinOfIndia)
उच्च शिक्षा विभाग के सचिव विनीत जोशी ने मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। (इमेज-X/@EduMinOfIndia)

नई दिल्ली: एनटीए के पूर्व महानिदेशक और सीबीएसई के पूर्व अध्यक्ष विनीत जोशी ने आज (16 जनवरी) शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग के सचिव का पदभार संभाला। नई दिल्ली स्थित शास्त्री भवन में कार्यभार संभालने के बाद उच्च शिक्षा विभाग के सचिव विनीत जोशी ने मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की।

इस नियुक्ति से पहले सचिव विनीत जोशी मणिपुर के मुख्य सचिव के पद पर कार्यरत थे। शिक्षा मंत्रालय (एमओई) ने एक प्रेस विज्ञप्ति और अपने आधिकारिक एक्स हैंडल के माध्यम से यह जानकारी लोगों के साथ साझा की।

मंत्रालय ने बताया कि विनीत जोशी के पास आईआईटी कानपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री और भारतीय विदेश व्यापार संस्थान से एमबीए की डिग्री है। उन्होंने शिक्षा क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है।

Also readUGC Draft Regulations 2025: यूजीसी के नियुक्ति नियमों के बारे में झूठ फैला रही है कांग्रेस: धर्मेंद्र प्रधान

विनीत जोशी को शिक्षा, प्रशासन और नेतृत्व के क्षेत्र में व्यापक अनुभव है। वे इससे पहले एनटीए के महानिदेशक, सीबीएसई के अध्यक्ष और शिक्षा मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं।

उनके अनुभवों के आधार पर उम्मीद है कि वे देश के उच्च शिक्षा क्षेत्र में बड़े बदलाव लाएंगे। उनके नेतृत्व में उच्च शिक्षा को अधिक समावेशी, आकर्षक और भविष्य के लिए तैयार करने की दिशा में कदम उठाए जा सकते हैं।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications