Santosh Kumar | January 14, 2025 | 10:10 PM IST | 1 min read
एनटीए ने नोटिस के माध्यम से अभ्यर्थियों को 10वीं की मार्कशीट/प्रमाणपत्र के अनुसार अपने आधार विवरण अपडेट करने की सलाह दी है।
Download the NEET Most Scoring Chapters and Topics PDF based on the past 5 years’ analysis. Focus on high-weightage topics and boost your NEET preparation.
Download EBook
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने नीट यूजी 2025 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन गाइडलाइंस जारी कर दी हैं। जारी नोटिफिकेशन के जरिए एनटीए ने इच्छुक उम्मीदवारों से रजिस्ट्रेशन के दौरान अपार आईडी और आधार ऑथेंटिकेशन का इस्तेमाल करने को कहा है। एनटीए किसी भी समय नीट 2025 नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। नीट 2025 अधिसूचना आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जारी की जाएगी।
शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार, नीट यूजी 2025 में Apaar ID को जोड़ा जाएगा। इसके लिए अभ्यर्थियों को रजिस्ट्रेशन और परीक्षा प्रक्रिया के दौरान Apaar ID और Aadhaar प्रमाणीकरण का उपयोग करना होगा।
नोटिस में कहा गया है कि एनटीए नीट यूजी 2025 पंजीकरण प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे 10वीं की मार्कशीट/प्रमाणपत्र के अनुसार अपने आधार विवरण को अपडेट करें।
इसके अलावा, सुनिश्चित करें कि आपका आधार वैध मोबाइल नंबर से जुड़ा हुआ है ताकि ओटीपी-आधारित प्रमाणीकरण में कोई समस्या न हो। नीट 2025 परीक्षा पेन-पेपर मोड के बजाय सीबीटी में आयोजित की जाएगी।
आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना में एनटीए ने बताया है कि रजिस्ट्रेशन और परीक्षा के दौरान आधार क्यों जरूरी है-
अधिकारी ने बताया कि इस एनजीओ ने संसद हमले के दोषी अफजल गुरु का समर्थन किया था। विशेष पुलिस आयुक्त ने कहा, "हम ईमेल पर नजर रख रहे थे, लेकिन वीपीएन की वजह से स्रोत का पता लगाना मुश्किल था।"
Press Trust of India