Abhay Pratap Singh | March 6, 2026 | 09:34 PM IST | 1 min read
बीपीएससी आईटीआई वाइस प्रिंसिपल इंटरव्यू कॉल लेटर 2026 डाउनलोड करने के लिए ईमेल आईडी/ मोबाइल नंबर/ यूजरनेम और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

नई दिल्ली: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने आज विज्ञापन संख्या 40/2025 के अंतर्गत उप प्राचार्य एवं समकक्ष पदों के लिए इंटरव्यू में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी आधिकारिक पोर्टल bpsconline.bihar.gov.in पर जाकर अपना साक्षात्कार पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
बीपीएससी आईटीआई वाइस प्रिंसिपल इंटरव्यू कॉल लेटर 2026 डाउनलोड करने के लिए ईमेल आईडी/ मोबाइल नंबर/ यूजरनेम और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। साक्षात्कार कार्यक्रम में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना अनिवार्य है।
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की आईटीआई वाइस प्रिंसिपल भर्ती 2025 के लिए साक्षात्कार 9 मार्च से शुरू होकर 18 मार्च तक आयोजित किए जाएंगे। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और इंटरव्यू चरण शामिल है। 17 अगस्त, 2025 को आयोजित परीक्षा में सफल कैंडिडेट ही साक्षात्कार कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पात्र हैं।
Also readBPSC APO Recruitment 2026: बीपीएससी एपीओ भर्ती पंजीकरण आज से होगा शुरू, 20 मार्च लास्ट डेट
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “09 मार्च, 2026 से आयोजित साक्षात्कार में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है, कि साक्षात्कार के लिए इंटरव्यू लेटर आयोग की वेबसाइट पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है।” इस भर्ती के माध्यम से कुल 50 वाइस प्रिंसिपल आईटीआई के पदों को भरा जाएगा।
बीपीएससी आईटीआई वाइस प्रिंसिपल भर्ती 2025 के लिए लिखित परीक्षा का परिणाम 3 नवंबर, 2025 को जारी किया गया था। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके योग्य उम्मीदवार अपना इंटरव्यू लेटर डाउनलोड कर सकते हैं:
जपा के राज्यसभा सदस्य लहर सिंह सिरोया ने ‘एक्स’ पर एक सोशल मीडिया पोस्ट में इस कदम का स्वागत करते हुए कहा कि उन्होंने संसद में विशेष उल्लेख के माध्यम से इस मुद्दे को उठाया था।
Press Trust of India