NEET UG 2025 Guidelines: नीट यूजी एग्जाम डे गाइडलाइंस, मार्किंग स्कींम, रिपोर्टिंग टाइम; परीक्षा पैटर्न जानें
Saurabh Pandey | May 3, 2025 | 02:39 PM IST | 2 mins read
इस वर्ष बीएससी (ऑनर्स) नर्सिंग कार्यक्रम में प्रवेश भी नीट परीक्षा के माध्यम से होगा। हालांकि, सीट मैट्रिक्स अभी तक सार्वजनिक नहीं किया गया है।
Predict your NEET 2026 rank instantly! Enter your expected score and get an estimated AIR, percentile, and college admission chances with NEET 2026 Rank Predictor.
Try Nowनई दिल्ली : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की तरफ से कल यानी 4 अप्रैल को नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट फॉर अंडरग्रेजुएट यानी नीट यूजी परीक्षा आयोजित की जाएगी। नीट यूजी परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक तीन घंटे के लिए एक ही शिफ्ट में होगी।
एनटीए ने नीट यूजी 2025 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। नीट परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
NEET UG 2025: परीक्षा पैटर्न
NEET UG 2025 परीक्षा पैटर्न में फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी (वनस्पति विज्ञान और प्राणी विज्ञान) शामिल है। प्रश्न पत्र में 180 अनिवार्य प्रश्न होंगे, जिन्हें उम्मीदवारों को 180 मिनट में हल करना होगा।
NEET UG 2025 Guidelines: एग्जाम डे गाइडलाइंस
- अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर दोपहर 1:30 बजे से पहले पहुंचना होगा। इसके बाद प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
- अभ्यर्थियों को केवल अपनी आवंटित सीटों पर ही बैठना होगा।
- किसी अन्य सीट या कमरे से परीक्षा देने पर परीक्षा रद्द कर दी जाएगी।
- कोई भी अभ्यर्थी परीक्षा समाप्त होने से पहले बिना ओएमआर शीट निरीक्षक को सौंपे परीक्षा हॉल नहीं छोड़ सकता।
- अभ्यर्थियों को उपस्थिति पत्रक पर दो बार हस्ताक्षर करने होंगे।
- एक बार परीक्षा शुरू होने पर और एक बार उत्तर पत्रक जमा करते समय।
- टेस्ट बुकलेट चेक करें कि इसमें कवर पर दर्ज पेजों की सही संख्या है।
- परीक्षा में अनुचित साधनों या कदाचार के लिए सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम, 2024 के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।
NTA NEET 2025: रिपोर्टिंग टाइम
नीट यूजी 2025 के लिए परीक्षा केंद्र परीक्षा शुरू होने से तीन घंटे पहले खोला जाएगा और उम्मीदवारों को दोपहर 1:30 बजे के बाद नीट परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
NEET UG 2025: नीट परीक्षा किन भाषाओं में होगी?
NEET UG 2025 अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू में आयोजित की जाएगी।
Also read NEET UG 2025 Dress Code: नीट यूजी परीक्षा में क्या पहनकर जाएं? जानें मेल-फीमेल ड्रेस कोड
NEET UG 2025: नीट स्कोर स्वीकार करने वाले मेडिकल कॉलेज
भारत में कुल 542 मेडिकल कॉलेज, 313 डेंटल कॉलेज, 914 आयुष कॉलेज और 47 बीवीएससी और एएच कॉलेज हैं, जो नीट के नतीजों को स्वीकार करेंगे। कुल 15 एम्स कैंपस और 2 जिपमर कैंपस हैं जो प्रवेश के लिए इस परीक्षा के स्कोर को स्वीकार करते हैं।
इस वर्ष बीएससी (ऑनर्स) नर्सिंग कार्यक्रम में प्रवेश भी नीट परीक्षा के माध्यम से होगा। हालांकि, सीट मैट्रिक्स अभी तक सार्वजनिक नहीं किया गया है।
NEET UG 2025: मार्किंग स्कीम
नीट यूजी परीक्षा में प्रत्येक सही उत्तर के लिए छात्रों को 4 अंक दिए जाएंगे। वहीं गलत उत्तर देने पर 1 अंक की कटौती की जाएगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें