NEET UG 2025 Counselling: नीट यूजी राउंड 1 सीट रेजिग्नेशन डेट 3 सितंबर तक बढ़ी, संशोधित राउंड 2 शेड्यूल जल्द
Santosh Kumar | August 29, 2025 | 06:02 PM IST | 1 min read
नीट राउंड 1 सीट आवंटन प्रक्रिया 13 अगस्त को पूरी हुई, जिसमें 26,608 उम्मीदवारों को एमबीबीएस, बीडीएस और बीएससी नर्सिंग सीटें आवंटित की गईं।
Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.
Try Nowनई दिल्ली: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) ने नीट यूजी 2025 काउंसलिंग के लिए राउंड 1 सीट रेजिग्नेशन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। पहले यह तिथि 25 अगस्त 2025 तक सीमित थी, लेकिन अब इसे 3 सितंबर को शाम 5 बजे तक बढ़ाया गया है। यह निर्णय उन छात्रों के लिए जो राउंड 1 में आवंटित सीटों से हटना चाहते हैं और राउंड 2 में भाग लेना चाहते हैं। रेजिग्नेशन के लिए उम्मीदवारों को अपने आवंटित कॉलेज में शारीरिक रूप से रिपोर्ट करना होगा।
नीट यूजी राउंड 1 सीट आवंटन प्रक्रिया 13 अगस्त को पूरी हुई, जिसमें 26,608 उम्मीदवारों को एमबीबीएस, बीडीएस और बीएससी नर्सिंग सीटें आवंटित की गईं। इनमें 22,149 एमबीबीएस, 3,995 बीडीएस और 421 बीएससी नर्सिंग सीटें शामिल हैं।
NEET UG 2025 Counselling: राउंड 2 का शेड्यूल जल्द
कई छात्रों को अपनी पसंद के कॉलेज में दाखिला लेने के लिए अतिरिक्त समय की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए, इस्तीफे की समय सीमा बढ़ा दी गई है। एमसीसी जल्द ही दूसरे राउंड के लिए संशोधित कार्यक्रम जारी करेगा।
एमसीसी नीट यूजी राउंड 2 का शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर प्रकाशित किया जाएगा। राउंड 2 आज यानी 29 अगस्त 2025 से शुरू होने वाला था, हालांकि, राउंड 1 रेजिग्नेशन डेट बढ़ने के कारण अब इसमें देरी हो सकती है।
NEET UG 2025 Counselling: राउंड 2 में नए सिरे से पंजीकरण
सीट त्यागपत्र के लिए, उम्मीदवारों को आवंटित कॉलेज से त्यागपत्र प्राप्त करना होगा। इस प्रक्रिया को पूरा करने के बाद ही उम्मीदवार राउंड 2 में पंजीकरण के पात्र होंगे। छात्रों को राउंड 2 में नए सिरे से पंजीकरण करना होगा।
इसके लिए नीट यूजी स्कोरकार्ड, फोटो और पहचान पत्र जैसे जरूरी दस्तावेज लाना अनिवार्य है। राउंड 2 काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन करने के बाद उम्मीदवारों को चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया पूरी करनी होगी, जिसके बाद रिजल्ट जारी किया जाएगा।
अगली खबर
]NBEMS NEET PG 2025 Answer Key: नीट पीजी आंसर की, रिस्पॉन्स शीट natboard.edu.in पर जारी, जानें डाउनलोड प्रोसेस
मई 2025 में, सर्वोच्च न्यायालय ने नीट पीजी 2025 परीक्षा को एक ही पाली में आयोजित करने और परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए उत्तर कुंजी, मूल अंक और सामान्यीकरण प्रक्रिया को सार्वजनिक करने का निर्देश दिया था।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’