Santosh Kumar | August 29, 2025 | 02:40 PM IST | 2 mins read
3 अगस्त को देश भर के 301 शहरों के 1,052 परीक्षा केंद्रों पर एक पाली में 2.42 लाख से अधिक उम्मीदवार नीट पीजी परीक्षा में शामिल हुए।
Use the NEET PG College Predictor 2026 to check your MD/MS/Diploma admission chances
Try Now
नई दिल्ली: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज (एनबीईएमएस) ने नीट पीजी 2025 की आंसर की, रिस्पॉन्स शीट और मूल्यांकन योजना को अपनी आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जारी कर दिया है। यह कदम सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में उठाया गया है, जिसमें पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए आंसर की और रॉ स्कोर प्रकाशित करने का निर्देश दिया गया था।
NEET PG 2026: Answer Key & Scorecard OUT: Direct Link | Cutoff | Marks vs Rank
Latest: NEET PG 2026 College Predictor
NEET PG Companion: Get Expert Guidance for NEET PG Admissions with One-to-One Counselling
3 अगस्त को देश भर के 301 शहरों के 1,052 परीक्षा केंद्रों पर एक ही पाली में 2.42 लाख से अधिक उम्मीदवार नीट पीजी परीक्षा में शामिल हुए। उम्मीदवार अब आधिकारिक पोर्टल से आंसर की और रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड कर सकते हैं।
मई 2025 में, सर्वोच्च न्यायालय ने नीट पीजी 2025 परीक्षा को एक ही पाली में आयोजित करने और परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए उत्तर कुंजी, मूल अंक और सामान्यीकरण प्रक्रिया को सार्वजनिक करने का निर्देश दिया था।
इस वर्ष, एनबीईएमएस ने परीक्षा एक ही पाली में आयोजित की, जिसमें सामान्यीकरण की आवश्यकता नहीं थी। एनबीईएमएस नीट पीजी 2025 आंसर की में प्रत्येक प्रश्न का सही उत्तर और मूल्यांकन योजना के अनुसार अंक भी शामिल हैं।
नीट पीजी 2025 का रिजल्ट 19 अगस्त, 2025 को घोषित किया गया, जिसमें 1,28,116 उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए। उम्मीदवार वेबसाइट पर उपलब्ध एनबीई नीट पीजी 2025 रिजल्ट पीडीएफ के माध्यम से अपने अंक और रैंक देख सकते हैं।
सामान्य और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए कट-ऑफ 50 पर्सेंटाइल (276 अंक), सामान्य दिव्यांगजनों के लिए 45 पर्सेंटाइल (255 अंक) और एससी/एसटी/ओबीसी (दिव्यांगजन सहित) के लिए 40 पर्सेंटाइल (235 अंक) निर्धारित की गई है।
एनबीईएमएस ने नीट पीजी स्कोरकार्ड लिंक भी एक्टिव कर दिया है। नीट पीजी आंसर की डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद, आंसर की और रिस्पॉन्स शीट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
याचिका में मेडिकल संस्थानों में शिक्षक पात्रता योग्यता विनियम, 2025 के कुछ प्रावधानों और राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग की ओर से 2 जुलाई को जारी संशोधन अधिसूचना को रद्द करने के लिए न्यायिक हस्तक्षेप का अनुरोध किया गया है।
Press Trust of India