NEET UG 2025 Counselling: नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 1 का संशोधित शेड्यूल जारी, 9 अगस्त को सीट आवंटन रिजल्ट
Saurabh Pandey | August 5, 2025 | 04:52 PM IST | 1 min read
नीट यूजी राउंड 1 काउंसलिंग के लिए चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया 7 अगस्त सुबह 8 बजे तक पूरी कर सकते हैं, जबकि चॉइस लॉकिंग की 6 अगस्त से 7 अगस्त सुबह 8 बजे तक कर सकते हैं।
नई दिल्ली : मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने नीट यूजी काउंसलिंग 2025 राउंड 1 शेड्यूल में संशोधन किया गया है। इसके मुताबिक पंजीकरण की समय सीमा कल यानी 6 अगस्त तक बढ़ा दी गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर राउंड 1 काउंसलिंग के लिए पंजीकरण पूरा कर सकते हैं।
नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 1 के लिए शुल्क भुगतान और रीसेट पंजीकरण की तिथि भी 6 अगस्त तक बढा दी गई है।
नीट यूजी राउंड 1 काउंसलिंग के लिए चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया 7 अगस्त सुबह 8 बजे तक पूरी कर सकते हैं, जबकि चॉइस लॉकिंग की 6 अगस्त से 7 अगस्त सुबह 8 बजे तक कर सकते हैं।
NEET UG Counselling 2025: राउंड 1 सीट आवंटन रिजल्ट
नीट यूजी राउंड 1 काउंसलिंग के लिए सीट प्रोसेसिंग प्रक्रिया 7 से 8 अगस्त तक चलेगी, जबकि सीट आवंटन रिजल्ट 9 अगस्त 2025 को जारी किया जाएगा। उम्मीदवार 9 अगस्त से 18 अगस्त तक आवंटित संस्थानों में रिपोर्ट कर सकते हैं।
Also read NEET UG 2025: उत्तर प्रदेश के टॉप सरकारी मेडिकल कॉलेज कौन से हैं? पात्रता, फीस और रैंक जानें
NEET UG Counselling 2025: राउंड 1 का संशोधित शेड्यूल
|
काउंसलिंग शेड्यूल
|
काउंसलिंग तिथि / समय
|
|---|---|
|
रजिस्ट्रेशन (Round-1)
|
6 अगस्त 2025 को दोपहर 3 बजे तक बढ़ाई गई है।
|
|
रजिस्ट्रेशन रीसेट (Round-1)
|
6 अगस्त 2025 को दोपहर 12 बजे तक उपलब्ध
|
|
शुल्क भुगतान (Round-1)
|
6 अगस्त 2025 को शाम 6 बजे तक बढ़ाई गई है।
|
|
विकल्प भरना (Choice Filling)
|
7 अगस्त 2025 को सुबह 8 बजे तक बढ़ाई गई है।
|
|
विकल्प लॉक करना (Choice Locking)
|
6 अगस्त 2025 को रात 8 बजे से 7 अगस्त 2025 सुबह 8 बजे तक
|
|
सीट प्रोसेसिंग (Round-1)
|
7 अगस्त से 8 अगस्त 2025 तक
|
|
परिणाम घोषित (Round-1)
|
9 अगस्त 2025
|
|
रिपोर्टिंग (Round-1)
|
9 अगस्त से 18 अगस्त 2025 तक
|
अगली खबर
]NEET PG 2025 Exam Over: 2 लाख से अधिक अभ्यर्थियों की नीट पीजी परीक्षा संपन्न; जानें कब तक आएगा रिजल्ट?
एनबीईएमएस द्वारा आयोजित नीट पीजी 2025 परीक्षा कंप्यूटर आधारित मोड में सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक एक ही पाली में आयोजित की गई। पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर परीक्षा एक ही पाली में आयोजित की गई थी।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल