NEET UG 2024 Revised Result: नीट यूजी संशोधित परिणाम, फाइनल आंसर-की जारी, डायरेक्ट लिंक से करें चेक
Santosh Kumar | July 26, 2024 | 07:08 PM IST | 2 mins read
छात्रों को नीट संशोधित स्कोर कार्ड डाउनलोड करने के लिए पोर्टल पर आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
Download the NEET Most Scoring Chapters and Topics PDF based on the past 5 years’ analysis. Focus on high-weightage topics and boost your NEET preparation.
Download EBookनई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने 5 मई को आयोजित राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा (नीट) का संशोधित परिणाम और नीट यूजी 2024 कि संशोधित अंतिम उत्तर कुंजी 2024 जारी कर दी है। जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट neet.ntaonline.in से नीट संशोधित स्कोरकार्ड 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।
एनटीए ने नीट यूजी 2024 परीक्षा कि अंतिम उत्तर कुंजी एनटीए के आधिकारिक पोर्टल पर nta.ac.in पर जारी किया है। छात्रों को नीट संशोधित स्कोर कार्ड डाउनलोड करने के लिए पोर्टल पर आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
संशोधित उत्तर कुंजी के नोटिस में लिखा है, "एनटीए ने 26 जुलाई 2024 को नीट (यूजी) 2024 के लिए अंतिम उत्तर कुंजी को संशोधित किया है। यह संशोधन भारत के माननीय सर्वोच्च न्यायालय के 23 जुलाई 2024 के आदेश के अनुसार किया गया है, जैसा कि डब्ल्यू.पी. (सिविल) संख्या 335/2024 में उल्लिखित है।"
Also read NEET UG Counselling 2024: नीट यूजी काउंसलिंग तिथि जल्द होगी घोषित; जानें पात्रता और जरूरी दस्तावेज
NEET UG 2024 Cutoff: नीट यूजी कटऑफ
एनटीए ने नीट यूजी 2024 के लिए कट-ऑफ अंकों में भी संशोधन किया है। एजेंसी ने संशोधित परिणाम और अंतिम उत्तर कुंजी 2024 के साथ नीट यूजी संशोधित श्रेणीवार कट-ऑफ की भी घोषणा की है। नीट यूजी 2024 में सभी श्रेणियों के लिए कट-ऑफ में गिरावट आई है।
अपडेट की गई नीट यूजी मेरिट लिस्ट 2024 सुप्रीम कोर्ट के फैसले के अनुसार संशोधित मूल्यांकन प्रक्रिया पर आधारित है। इसमें भौतिकी के प्रश्नों में किए गए बदलाव भी शामिल हैं, जो गलत विकल्पों से संबंधित मुद्दों को हल करने के बाद किए गए थे। अभ्यर्थी नीचे दी गई तालिका में नीट यूजी संशोधित कट-ऑफ अंक देख सकते हैं-
|
वर्ग |
कट-ऑफ अंक |
|---|---|
|
सामान्य/ईडब्ल्यूएस |
162 |
|
जनरल/ईडब्ल्यूएस दिव्यांग |
144 |
|
ओबीसी/एससी/एसटी |
127 |
बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने एनटीए को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली के विशेषज्ञ पैनल द्वारा प्रस्तुत भौतिकी प्रश्न का सही उत्तर विकल्प 4 को मानते हुए दूसरी बार संशोधित परिणाम प्रकाशित करने को कहा था। कोर्ट ने परीक्षा दोबारा आयोजित करने की याचिका को खारिज करते हुए सबूतों के अभाव का हवाला दिया था। एनटीए ने 5 मई को नीट यूजी परीक्षा आयोजित की थी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार