NEET UG 2024 Registration: नीट यूजी 2024 रजिस्ट्रेशन जल्द होगा शुरू, 5 मई को होगी परीक्षा
Abhay Pratap Singh | January 11, 2024 | 11:04 AM IST | 1 min read
एनटीए जल्द नीट यूजी 2024 आवेदन प्रक्रिया शुरू करेगा। हिन्दी व अंग्रेजी सहित 13 भाषाओं में होगी परीक्षा।
नई दिल्ली: स्नातक के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट यूजी) का आयोजन पूरे भारत में विभिन्न स्नातक चिकित्सा और दंत चिकित्सा कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाता है। हर साल 20 लाख से अधिक मेडिकल छात्र नीट एप्लिकेशन फॉर्म भरते हैं।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा नीट 2024 परीक्षा का आयोजन 5 मई 2024 को किया जाएगा। हिंदी और अंग्रेजी सहित 13 भाषाओं में परीक्षा आयोजित की जाएगी।
नीट यूजी के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जल्द शुरू होने की संभावना है। उम्मीदवार आधिकारिक घोषणा के बाद वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर अपना पंजीकरण कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहना चाहिए।
आयु सीमा- उम्मीदवारों की आयु 31 दिसंबर 2023 तक न्यूनतम 17 वर्ष होनी चाहिए। NEET UG में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु निर्धारित नहीं की गई है।
शैक्षिक योग्यता- रजिस्ट्रेशन करने के लिए उम्मीदवार मुख्य विषयों के रूप में भौतिकी विज्ञान, रसायन विज्ञान और जीवविज्ञान के साथ 10+2 या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। 12वीं की परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी भी NEET UG 2024 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल