NEET UG Registration 2024: नीट यूजी 2024 पंजीकरण के लिए एनटीए ने खोली विंडो, neet.ntaonline.in से करें अप्लाई
Santosh Kumar | February 9, 2024 | 07:20 PM IST | 1 min read
एनटीए द्वारा नीट यूजी 2024 परीक्षा 5 मई को आयोजित की जाएगी। परीक्षा ऑफलाइन यानी पेन-पेपर मोड में देशभर में आयोजित की जाएगी।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट यूजी) 2024 के आवेदन पत्र जारी कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट neet.ntaonline.in से नीट पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
एनटीए द्वारा नीट यूजी 2024 परीक्षा 5 मई को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा देशभर में ऑफलाइन यानी पेन-पेपर मोड में आयोजित की जाएगी। जारी नीट ब्रोशर के मुताबिक, पिछले साल की तुलना में नीट यूजी 2024 में कोई बाहरी केंद्र नहीं है। इस बार NTA ने NEET UG 2024 के लिए कुल 554 परीक्षा केंद्रों का चयन किया है।
आवदेन पत्र के लिए जरूरी दस्तावेज
आवेदन पत्र भरने से पहले, उम्मीदवारों को फॉर्म भरते समय किसी भी समस्या से बचने के लिए 2024 के लिए आवश्यक एनईईटी दस्तावेजों की स्कैन की हुई प्रति अपलोड करनी होगी। दस्तवेजों के जानकारी नीचे दी गई है।
-
नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो
-
पोस्टकार्ड साइज फोटो
-
हस्ताक्षर
-
बाएँ और दाएँ हाथ की उंगलियाँ, अंगूठे का निशान
-
श्रेणी प्रमाण पत्र
-
पीडब्ल्यूडी प्रमाण पत्र
-
दूतावास/नागरिकता प्रमाणपत्र
-
कक्षा 10 उत्तीर्ण प्रमाण पत्र
-
निवास प्रमाण पत्र
आपको बता दें कि NEET UG Exam देश में एमबीबीएस, बीडीएस और अन्य संबद्ध पाठ्यक्रमों में प्रवेश पाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एकमात्र प्रवेश परीक्षा है।
नीट यूजी 2024 आवेदन शुल्क
NEET UG 2024 आवेदन शुल्क के लिए उम्मीदवार नीचे देख सकते हैं।
|
श्रेणियाँ |
आवेदन शुल्क |
|
सामान्य |
1700/- रु. |
|
सामान्य-ईडब्ल्यूएस, ओबीसी-एनसीएल |
1600/- रु. |
|
एससी, एसटी, पीएच, तीसरे लिंग के उम्मीदवार |
1000/- रु. |
NEET UG Registration 2024- आवेदन प्रक्रिया
NEET UG Registration 2024 करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों की मदद ले सकते हैं।
- आधिकारिक वेबसाइट neet.ntaonline.in पर जाएं।
- यदि आप नए छात्र हैं, तो होमपेज पर, "New Candidate Register Here" पर क्लिक करें।
- निर्देशों को पढ़ें और Proceed पर क्लिक कर आगे बढ़ें।
- आवश्यक विवरण के साथ आवेदन पत्र भरें।
- इसके बाद, पंजीकरण के दौरान उत्पन्न क्रेडेंशियल दर्ज करके लॉगिन करें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
- डाउनलोड करें और पुष्टिकरण पृष्ठ का प्रिंटआउट लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी