NEET SS Exam 2025 City Slip: नीट एसएस एग्जाम सिटी स्लिप natboard.edu.in पर आज होगी जारी, डाउनलोड चरण जानें
Abhay Pratap Singh | December 12, 2025 | 11:42 AM IST | 2 mins read
एनबीईएमएस ने नीट एसएस 2025 आवेदन पत्र में फोटो, हस्ताक्षर और अंगूठे के निशान से संबंधित गलती में सुधार के लिए कैंडिडेट को 12 से 14 दिसंबर तक का समय दिया है।
नई दिल्ली: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंस (NBEMS) की ओर 12 दिसंबर को नीट एसएस परीक्षा 2025 (NEET SS Exam 2025) के लिए शहर सूचना पर्ची जारी की जाएगी। आधिकारिक घोषणा के बाद उम्मीदवार एनबीईएमएस की ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर नीट एसएस एग्जाम सिटी स्लिप 2025 जांच सकेंगे।
नीट एसएस 2025 सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को यूजर आईडी और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। नीट एसएस सिटी स्लिप में उम्मीदवार अपना परीक्षा केंद्र शहर सहित अन्य विवरण की जांच कर सकते हैं। नीट एसएस 2025 एडमिट कार्ड 22 दिसंबर को जारी किया जाएगा।
एनबीईएमएस ने नीट एसएस 2025 आवेदन पत्र में सुधार की अंतिम तिथियों की घोषणा कर दी है। जिन छात्रों ने नीट एसएस फॉर्म 2025 में फोटो, हस्ताक्षर और अंगूठे के निशान से संबंधित कोई गलती की है, तो उन्हें 12 से 14 दिसंबर तक आवेदन में सुधार का अंतिम मौका दिया गया है।
नीट एसएस 2025 परीक्षा 26 और 27 दिसंबर को कंप्यूटर आधारित टेस्ट मोड में आयोजित की जाएगी। पेपर में कुल 3 सेक्शन होंगे। प्रत्येक सेक्शन से 50 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 150 मिनट होगी। नीट एसएस एग्जाम 2025 में नेगेटिव मार्किंग है, प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 25% अंक काटा जाएगा।
नीट एसएस 2025 रिजल्ट 28 जनवरी, 2026 को जारी किया जाएगा। नीट-एसएस 2025 शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए सुपर स्पेशलिस्ट (SS) पाठ्यक्रमों में एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को एनबीईएमएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।
NEET SS Exam 2025 City Intimation Slip: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट नीट एसएस सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं:
- एनबीईएमएस की आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in या natboard.edu.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध NEET SS Exam 2025 सिटी स्लिप लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
- नीट एसएस 2025 एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल