NEET SS 2025 Exam: नीट एसएस आवेदन में आज से natboard.edu.in पर करें सुधार, महत्वपूर्ण तिथियां जानें
Abhay Pratap Singh | November 28, 2025 | 10:35 AM IST | 1 min read
नीट एसएस 2025 एप्लीकेशन एडिट विंडो में कैंडिडेट का नाम, राष्ट्रीयता, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर और टेस्ट शहर जैसे विवरण में बदलाव की अनुमति नहीं है।
नई दिल्ली: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने 28 नवंबर को नीट एसएस 2025 आवेदन में सुधार की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर अंतिम तिथि 30 नवंबर तक अपने नीट एसएस 2025 एप्लीकेशन फॉर्म में आवश्यक संशोधन कर सकते हैं।
इस अवधि में कैंडिडेट नाम, राष्ट्रीयता, ईमेल, मोबाइल नंबर और टेस्ट शहर को छोड़कर कोई भी जानकारी/ दस्तावेज संपादित कर सकते हैं। वहीं, गलत या अस्पष्ट फोटो को सही करने के लिए एक अलग विंडो 12 दिसंबर से 14 दिसंबर, 2025 तक खुलेगी। कैंडिडेट को समय-सीमा के बाद सुधार का कोई और मौका नहीं दिया जाएगा।
NEET SS 2025 application form: कैसे सुधार करें?
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट नीट एसएस 2025 आवेदन पत्र में सुधार कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।
- नीट एसएस 2025 एडिट विंडो लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
- नीट एसएस 2025 फॉर्म स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- आवेदन में आवश्यक सुधार करें और सबमिट करें।
- भविष्य में उपयोग के लिए एक प्रति प्रिंट निकाल लें।
Neet SS Exam 2025 Application Correction Window: महत्वपूर्ण तिथियां
नीचे सारणी में उम्मीदवार नीट एसएस एग्जाम 2025 से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियों की जांच कर सकते हैं:
| कार्यक्रम | तिथियां |
|---|---|
| एडिट विंडो (नाम, राष्ट्रीयता, ईमेल, मोबाइल नंबर और टेस्ट शहर को छोड़कर कोई भी जानकारी/ दस्तावेज संपादित कर सकते हैं।) | 28 से 30 नवंबर, 2025 |
|
गलत या अस्पष्ट फोटो को सही करने के लिए चयनात्मक संपादन विंडो
|
12 से 14 दिसंबर, 2025 |
| नीट एसएस सिटी स्लिप | 12 दिसंबर, 2025 |
| नीट एसएस एडमिट कार्ड | 22 दिसंबर, 2025 |
| नीट एसएस एग्जाम डेट | 26 और 27 दिसंबर, 2025 |
| नीट एसएस 2025 कटऑफ तिथि | 31 जनवरी, 2026 |
| नीट एसएस रिजल्ट 2025 | 28 जनवरी, 2026 |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी