NEET PG Counselling Schedule 2026: नीट पीजी काउंसलिंग शेड्यूल जारी, राउंड 1 के लिए 12 अक्टूबर से रजिस्ट्रेशन

Saurabh Pandey | October 7, 2026 | 05:37 PM IST | 3 mins read

एमसीसी ने नीट पीजी 2026 काउंसलिंग का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। काउंसलिंग में शामिल होने के लिए पात्र उम्मीदवार 12 अक्टूबर से रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे।

नीट पीजी काउंसलिंग चार राउंड में होगी, जिसमें तीन मुख्य राउंड और एक 'स्ट्रे वैकेंसी' राउंड होगा। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने नीट पीजी 2026 के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग और सीट अलॉटमेंट का ऑफिशियल शेड्यूल जारी कर दिया है। इस शेड्यूल में 50% ऑल इंडिया कोटा (AIQ) सीटें और डीम्ड यूनिवर्सिटी, सेंट्रल यूनिवर्सिटी और एएफएमएस संस्थानों की 100% सीटें शामिल हैं।

नीट पीजी काउंसलिंग चार राउंड में होगी, जिसमें तीन मुख्य राउंड और एक 'स्ट्रे वैकेंसी' राउंड होगा। राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 12 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक चलेगी, जबकि चॉइस फिलिंग 13 से 22 अक्टूबर होगी। इसके बाद 22 से 23 अक्टूबर तक सीट आवंटन प्रक्रिया चलेगी। वहीं 24 अक्टूबर को पहले राउंड की काउंसलिंग के लिए सीट आवंटन रिजल्ट जारी किया जाएगा।

जिन उम्मीदवारों को पहले राउंड में सीटें आवंटित की जाएंगी, उन्हें 16 से 23 नवंबर के बीच अपने आवंटित संस्थानों में रिपोर्ट करना होगा, जिसके बाद संबंधित संस्थानों द्वारा शामिल हुए उम्मीदवारों के डेटा का सत्यापन 24 नवंबर को किया जाएगा।

NEET PG 2026 counselling Schedule: राउंड 2 काउंसलिंग शेड्यूल

काउंसलिंग प्रक्रिया
काउंसलिंग तिथि
भाग लेने वाले संस्थानों द्वारा सीट मैट्रिक्स का सत्यापन

6 नवंबर 2026 से 7 नवंबर 2026 (दोपहर 1 बजे तक)

पंजीकरण और भुगतान

6 नवंबर 2026 से 11 नवंबर 2026 (दोपहर 12 बजे तक), भुगतान सुविधा 11 नवंबर 2026 को दोपहर 3 बजे तक उपलब्ध रहेगी

चॉइस फिलिंग और चॉइस लॉकिंग

चॉइस फिलिंग - 7 नवंबर 2026 से 12 नवंबर 2026 (सुबह 10 बजे तक)

चॉइस लॉकिंग - 11 नवंबर 2026 को शाम 4 बजे से 12 नवंबर 2026 को सुबह 10 बजे तक
सीट आवंटन प्रक्रिया

12 नवंबर 2026 से 13 नवंबर 2026

सीट आवंटन परिणाम

14 नवंबर 2026

रिपोर्टिंग और जॉइनिंग

16 नवंबर 2026 से 23 नवंबर 2026

संस्थानों द्वारा जॉइन किए गए उम्मीदवारों के डेटा का सत्यापन और एमसीसी द्वारा डेटा शेयरिंग

24 नवंबर 2026

Also read NEET MDS Counselling 2026: राउंड 3 पंजीकरण रिवाइज्ड रिजल्ट के बाद होगा शुरू, पात्रता पर्सेंटाइल में 10 की कमी

NEET PG 2026 Counselling Schedule: राउंड 3 काउंसलिंग शेड्यूल

काउंसलिंग शेड्यूल
काउंसलिंग तिथि
भाग लेने वाले संस्थानों द्वारा सीट मैट्रिक्स का सत्यापन

25 नवंबर से 26 नवंबर 2026

पंजीकरण और भुगतान

26 नवंबर 2026 से 1 दिसंबर 2026 (दोपहर 12 बजे तक), भुगतान सुविधा 1 दिसंबर को दोपहर 3 बजे तक उपलब्ध रहेगी

चॉइस फिलिंग और चॉइस लॉकिंग

चॉइस फिलिंग - 27 नवंबर से 2 दिसंबर 2026 (सुबह 10 बजे तक)

चॉइस लॉकिंग - 1 दिसंबर 2026 को शाम 4 बजे से 2 दिसंबर 2026 को सुबह 10 बजे तक
सीट आवंटन प्रक्रिया

2 दिसंबर से 3 दिसंबर 2026

सीट आवंटन परिणाम

4 दिसंबर 2026

रिपोर्टिंग और जॉइनिंग

5 दिसंबर से 12 दिसंबर 2026

संस्थानों द्वारा जॉइन किए गए उम्मीदवारों के डेटा का सत्यापन और एमसीसी द्वारा डेटा शेयरिंग

14 दिसंबर 2026

NEET PG 2026 Counselling Schedule: स्ट्रे वैकेंसी राउंड शेड्यूल

काउंसलिंग शेड्यूल
काउंसलिंग तिथि
भाग लेने वाले संस्थानों द्वारा सीट मैट्रिक्स का सत्यापन

15 दिसंबर 2026

पंजीकरण और भुगतान

16 दिसंबर से 21 दिसंबर 2026 (दोपहर 12 बजे तक), भुगतान सुविधा 21 दिसंबर 2026 को दोपहर 3 बजे तक उपलब्ध रहेगी

चॉइस फिलिंग और चॉइस लॉकिंग

चॉइस फिलिंग - 16 दिसंबर 2026 से 21 दिसंबर 2026 (रात 11:55 बजे तक)

चॉइस लॉकिंग - 21 दिसंबर 2026 को शाम 4 बजे से रात 11:55 बजे तक
सीट आवंटन प्रक्रिया

22 दिसंबर से 23 दिसंबर 2026

परिणाम

24 दिसंबर 2026

रिपोर्टिंग

24 दिसंबर से 31 दिसंबर 2026

संस्थानों द्वारा जॉइन किए गए उम्मीदवारों के डेटा का सत्यापन और एमसीसी द्वारा डेटा शेयरिंग -
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]