Santosh Kumar | October 6, 2026 | 12:43 PM IST | 1 min read
जनरल और ईडबल्यूएस श्रेणी के लिए कटऑफ 50वें पर्सेंटाइल, एससी/एसटी/ओबीसी के लिए 40वें पर्सेंटाइल और यूआर-पीडबल्यूडी के लिए 45वें पर्सेंटाइल तय था। अब इसे घटाकर क्रमशः 40वें, 30वें और 35वें पर्सेंटाइल किया गया है।
Know your chances of securing admission to top MDS colleges with the NEET MDS College Predictor. Get personalized college predictions based on rank, category, and past counselling trends.
Try Now
नई दिल्ली: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (एनबीईएमएस) के नीट एमडीएस 2026 के लिए एलिजिबिलिटी पर्सेंटाइल को 10 पॉइंट कम करने के फैसले के बाद, मेडिकल काउंसलिंग कमिटी (एमसीसी) राउंड 3 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू करेगी। इस कदम का मकसद एमडीएस की खाली सीटों को भरना है। संशोधित नतीजे जारी होने के साथ, उम्मीदवार काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल होने के लिए योग्य होंगे। एमसीसी ने इस संबंध में अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जानकारी साझा की है।
जनरल और ईडबल्यूएस श्रेणी के लिए कटऑफ 50वें पर्सेंटाइल, एससी/एसटी/ओबीसी के लिए 40वें पर्सेंटाइल और यूआर-पीडबल्यूडी के लिए 45वें पर्सेंटाइल तय था। अब इसे घटाकर क्रमशः 40वें, 30वें और 35वें पर्सेंटाइल किया गया है।
एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, एनबीईएमएस से संशोधित नतीजे मिलने के बाद राउंड 3 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू होगा, क्योंकि हर कैटेगरी में पात्रता के लिए पर्सेंटाइल को 10 पर्सेंटाइल कम कर दिया गया है।
एमसीसी जल्द ही संशोधित शेड्यूल कर सकता है। नेशनल डेंटल कमीशन (एनडीसी) और सरकार के फैसले के बाद, शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रत्येक श्रेणी के क्वालीफाइंग कटऑफ को 10 पर्सेंटाइल घटा दिया गया है।
यह काउंसलिंग ऑल इंडिया कोटा (एआईक्यू) की 50% सीटों के साथ-साथ डीम्ड यूनिवर्सिटीज, सेंट्रल यूनिवर्सिटीज और एएफएमएस की 100% सीटों के लिए की जा रही है। अधिक जानकारी के लिए एमसीसी की वेबसाइट पर जाएं।
यह सुविधा आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर उपलब्ध है। जिन उम्मीदवारों के आवेदन में फोटो, हस्ताक्षर या अंगूठे के निशान से जुड़ी कमियां हैं, उन्हें सूचित किया जाता है कि वे इस विंडो के जरिए सुधार कर सकते हैं।
Santosh Kumar