NEET PG Counselling 2024: नीट पीजी काउंसलिंग राउंड 1 चॉइस फिलिंग आज से शुरू, लास्ट डेट 17 नवंबर
Santosh Kumar | November 8, 2024 | 09:35 AM IST | 1 min read
नीट पीजी 2024 काउंसलिंग राउंड 1 चॉइस फिलिंग के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा।
Get complete details on the NEET PG 2026 syllabus, including subject-wise topics, weightage, and important areas to focus on for effective exam preparation.
Download nowनई दिल्ली: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) द्वारा नीट पीजी काउंसलिंग 2024 राउंड 1 के लिए चॉइस फिलिंग प्रक्रिया आज यानी 8 नवंबर से शुरू हो गई है। जिन उम्मीदवारों ने नीट पीजी काउंसलिंग 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है, वे आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर 17 नवंबर रात 11:55 बजे तक अपनी चॉइस फिलिंग प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। एमसीसी ने हाल ही में नीट पीजी काउंसलिंग 2024 शेड्यूल जारी किया है।
नीट पीजी 2024 काउंसलिंग राउंड 1 चॉइस फिलिंग के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा। चॉइस लॉकिंग की सुविधा 17 नवंबर को शाम 4 बजे से रात 11:55 बजे तक उपलब्ध रहेगी।
NEET PG Counselling 2024: 20 नवंबर को सीट अलॉटमेंट
शेड्यूल के मुताबिक सीट अलॉटमेंट प्रक्रिया 18 से 19 नवंबर तक चलेगी। नीट पीजी काउंसलिंग राउंड 1 के नतीजे 20 नवंबर 2024 को घोषित किए जाएंगे। जिन सीट आवंटित की जाएगी, उन्हें 21 से 27 नवंबर 2024 के बीच संबंधित कॉलेजों में रिपोर्ट करना होगा।
नीट पीजी काउंसलिंग राउंड 2 के लिए भाग लेने वाले संस्थानों द्वारा अस्थायी सीट मैट्रिक्स का सत्यापन 4 दिसंबर को किया जाएगा और उम्मीदवारों के लिए भुगतान सुविधा 4 से 9 दिसंबर (दोपहर 3 बजे तक) तक उपलब्ध रहेगी।
PG NEET Counselling 2024: पंजीकरण 20 सितंबर से जारी
अभ्यर्थी जितने चाहें उतने विकल्प भर सकते हैं, लेकिन उन्हें अपनी वरीयता के क्रम में ही विकल्प प्रस्तुत करने होंगे क्योंकि आवंटन इसी के आधार पर होगा। काउंसलिंग समिति प्रत्येक राउंड के बाद नए पंजीकरण और विकल्प प्रस्तुत करने की सुविधा भी प्रदान करेगी।
बता दें कि एमसीसी नीट पीजी 2024 काउंसलिंग राउंड 1 के लिए पंजीकरण 20 सितंबर से शुरू हुआ था। उम्मीदवार केवल एक बार नीट पीजी काउंसलिंग पंजीकरण फॉर्म जमा कर सकते हैं, एक से अधिक पंजीकरण रद्द कर दिए जाएंगे और कार्रवाई की जाएगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम