NEET PG Admit Card 2024: नीट पीजी एडमिट कार्ड आज natboard.edu.in पर होगा जारी, परीक्षा तिथि और पैटर्न जानें
Abhay Pratap Singh | June 18, 2024 | 09:11 AM IST | 2 mins read
राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातकोत्तर एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (NBE) आज 18 जून को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातकोत्तर (NEET PG) 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा। मेडिकल प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करने वाले कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर नीट पीजी 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
NEET PG एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी। नीट पीजी हाल टिकट में किसी भी तरह की गड़बड़ी होने पर उम्मीदवारों को सुधार के लिए तुरंत परीक्षा प्राधिकरण से संपर्क करना होगा।
नीट पीजी 2024 परीक्षा 23 जून को देश भर के विभिन्न केंद्रों पर ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। नीट परीक्षा केंद्र पर उम्मीदवारों को नीट पीजी एडमिट कार्ड 2024 के साथ ही एक वैलिड फोटो आईडी जैसे आधार कार्ड/ पैनकार्ड/ वोटर आईडी कार्ड आदि ले जाना होगा। अधिक जानकारी के लिए एनबीई की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
मेडिकल प्रवेश परीक्षा में उपस्थित होने वाले कैंडिडेट नीट पीजी एडमिट कार्ड 2024 में नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि, लिंग, आवेदन संख्या, रोल नंबर, क्यूआर कोड, श्रेणी, उप-श्रेणी, नीट 2024 परीक्षा तिथि, नीट पीजी परीक्षा समय व परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देश देख सकते हैं।
नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट - पोस्टग्रेजुएट 2024 परीक्षा 13,886 मास्टर ऑफ सर्जरी (MS), 26,699 डॉक्टर ऑफ मेडिसिन (MD) और 922 PG डिप्लोमा सीटों पर प्रवेश के लिए आयोजित की जाएगी। नीट पीजी 2024 रिजल्ट 15 जुलाई को ऑफिशियल वेबसाइट पर घोषित किया जाएगा।
NEET PG Exam Pattern 2024: परीक्षा पैटर्न
नीट मेडिकल प्रवेश परीक्षा 2024 में शामिल होने वाले कैंडिडेट नीचे परीक्षा पैटर्न देख सकते हैं:
- परीक्षा कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की जाएगी।
- NEET PG 2024 परीक्षा का माध्यम केवल अंग्रेजी है।
- नीट पीजी 2024 परीक्षा की अवधि 3 घंटे 30 मिनट होगी।
- NEET PG 2024 परीक्षा को 3 खंडों में बांटा जाएगा।
- नीट 2024 परीक्षा में कुल 200 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे।
- NEET PG 2024 पेपर कुल 800 अंकों का होगा।
- कैंडिडेट को प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक मिलेंगे।
- वहीं, प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल