NEET PG Admit Card 2024: नीट पीजी एडमिट कार्ड 18 जून को होगा जारी, डाउनलोड लिंक और प्रक्रिया जानें
Abhay Pratap Singh | June 12, 2024 | 07:55 AM IST | 2 mins read
NEET PG हाल टिकट 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (एनबीई) की ओर से राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातकोत्तर 2024 के लिए एडमिट कार्ड 18 जून को जारी किया जाएगा। आधिकारिक घोषणा के बाद पंजीकृत उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर नीट पीजी 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
NEET PG हाल टिकट 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा। नीट पीजी एडमिट कार्ड 2024 एक अनिवार्य दस्तावेज है। हाल टिकट के बिना कैंडिडेट को परीक्षा कक्ष में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, NEET PG 2024 का आयोजन 23 जून को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। परीक्षा समाप्त होने के बाद NEET PG 2024 के नतीजे 15 जुलाई को घोषित किए जा सकते हैं। नीट पीजी परीक्षा में उपस्थित होने वाले अभ्यर्थियों को एग्जाम सेंटर पर नीट पीजी हाल टिकट के साथ एक वैलिड आईडी प्रूफ ले जाना होगा।
नीट पीजी पेपर 2024 में 200 बहुविकल्पीय प्रश्न (एमसीक्यू) पूछे जाएंगे। नीट पीजी परीक्षा कुल 800 अंकों के लिए आयोजित की जाएगी। परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए चार अंक मिलेंगे, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक काटा जाएगा।
बता दें कि, नीट पीजी एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जिसका आयोजन देश भर के चिकित्सा संस्थानों में एमडी (डॉक्टर ऑफ मेडिसिन), एमएस (मास्टर ऑफ सर्जरी) और पीजी डिप्लोमा कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाता है। अधिक जानकारी के लिए संस्थान की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
NEET PG 2024 Admit Card: कैसे डाउनलोड करें?
नीचे दिए गए चरणों का पालन कर पंजीकृत उम्मीदवार नीट पीजी 2024 एडमिट कार्ड आसानी से डाउनलोड कर सकेंगे:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर विजिट करें।
- होमपेज पर, नीट पीजी एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में कैंडिडेट अपना क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
- इसके बाद नीट पीजी हाल टिकट पीडीएफ स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- कैंडिडेट इसे जांचें और प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी