NEET-PG 2026: नीट-पीजी के लिए आवेदन शुरू, पात्रता मानदंड, आवेदन शुल्क, परीक्षा पैटर्न, रिजल्ट डेट जानें
Saurabh Pandey | July 1, 2026 | 05:37 PM IST | 3 mins read
आयुर्विज्ञान में राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (NBEMS) ने NEET-PG 2026 के लिए विस्तृत सूचना बुलेटिन जारी कर 1 जुलाई से 21 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।
नई दिल्ली : आयुर्विज्ञान में राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (NBEMS) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के एमडी, एमएस, पीजी डिप्लोमा, पोस्ट एमबीबीएस डीएनबी और एनबीईएमएस डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए NEET-PG 2026 का आधिकारिक सूचना बुलेटिन जारी कर दिया है। इसके साथ ही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी आज यानी 1 जुलाई से शुरू हो चुकी है। इस बार बोर्ड ने परीक्षा पैटर्न से लेकर आवेदन और सुरक्षा प्रक्रियाओं में कई अहम बदलाव और समय-सीमाएं तय की हैं, जिन्हें उम्मीदवारों के लिए जानना बेहद आवश्यक है।
नीट पीजी के लिए आवेदन फॉर्म जमा करने के बाद 25 जुलाई से 28 जुलाई 2026 तक उम्मीदवार विवरणों में सुधार कर सकेंगे। करेक्शन विंडो ओपन होने के बाद उम्मीदवार नाम, राष्ट्रीयता, ईमेल, मोबाइल नंबर, आधार और टेस्ट स्टेट की प्राथमिकताओं को छोड़कर अन्य जानकारियों में सुधार कर सकेंगे। त्रुटिपूर्ण फोटो, हस्ताक्षर और अंगूठे के निशान को सुधारने के लिए 31 जुलाई 2026 से 10 अगस्त 2026 तक मौका मिलेगा।
NEET PG 2026 Application Fee: आवेदन शुल्क का विवरण
एनबीईएमएस ने विभिन्न श्रेणियों के लिए आवेदन शुल्क इस प्रकार निर्धारित किया है। इसमें बैंक गेटवे शुल्क अलग से देना होगा-
- सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी - 3,500 रुपये
- एससी, एसटी और दिव्यांगजन श्रेणी - 2,500 रुपये
- भुगतान का माध्यम - आवेदन शुल्क केवल नेट बैंकिंग, क्रेडिट/डेबिट कार्ड या यूपीआई के जरिए ऑनलाइन ही जमा किया जा सकता है। एक बार जमा शुल्क किसी भी स्थिति में वापस या आगे समायोजित नहीं किया जाएगा।
NEET PG 2026 Exam Date: परीक्षा तिथि
नीट-पीजी 2026 परीक्षा एक ही दिन में 30 अगस्त 2026 को कंप्यूटर आधारित-परीक्षा के माध्यम से आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा एक ही शिफ्ट में आयोजित होगी।
NEET PG 2026 Exam Pattern: परीक्षा पैटर्न
नीट-पीजी 2026 की परीक्षा पूर्णतः कंप्यूटर आधारित (CBT) होगी, जिसमें उम्मीदवारों को 180 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) हल करने होंगे।
- भाषा और समय - प्रश्न पत्र केवल अंग्रेजी भाषा में होगा, जिसके लिए उम्मीदवारों को कुल 3 घंटे 30 मिनट का समय मिलेगा।
- सेक्शन टाइमर व्यवस्था - पूरे प्रश्न पत्र को ग्रुप A, B, C, D और E नामक पांच समयबद्ध खंडों (Time-bound sections) में विभाजित किया जाएगा। प्रत्येक खंड में 36 प्रश्न होंगे और हर खंड को हल करने के लिए 42 मिनट का समय तय होगा।
उम्मीदवारों के लिए कड़े निर्देश और 'आधार' ऑथेंटिकेशन
- पहले आओ पहले पाओ का नियम खत्म - इस बार परीक्षा केंद्रों का आवंटन पहले आवेदन करने के आधार पर नहीं होगा, इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे बिना जल्दबाजी किए सही विवरण भरें।
- परीक्षा राज्यों का चयन - आवेदन फॉर्म भरते समय तीन पसंदीदा राज्यों का चयन करना होगा, जिसमें पहला पसंदीदा राज्य उम्मीदवार के पत्राचार के पते वाला राज्य होना अनिवार्य है।
- आधार कार्ड अनिवार्य - पहचान सत्यापन के लिए 'आधार-आधारित ऑथेंटिकेशन' का उपयोग किया जाएगा। फॉर्म में एक बार आधार विवरण दर्ज होने के बाद इसे एडिट विंडो में भी बदला नहीं जा सकेगा। परीक्षा के दिन बायोमेट्रिक सुचारू रूप से हो सके, इसके लिए अभ्यर्थियों को हाथों पर मेहंदी, रंग या स्याही न लगाने की हिदायत दी गई है।
NEET PG 2026: मार्किंग स्कीम
नीट पीजी 2026 परीक्षा में प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक दिए जाएंगे, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा। बिना प्रयास किए गए प्रश्नों के लिए शून्य अंक मिलेंगे। समीक्षा के लिए चिह्नित किए गए प्रश्नों का मूल्यांकन भी इसी पद्धति पर होगा।
NEET PG 2026 Result Date: रिजल्ट डेट
नीट पीजी-2026 का परिणाम 30 सितंबर 2026 तक घोषित किया जाएगा। परिणाम एनबीईएमएस की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर उपलब्ध होगा। उम्मीदवार एनबीईएमएस की वेबसाइट से अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। स्कोरकार्ड परिणाम घोषित होने की तारीख से केवल छह महीने की अवधि के लिए ही एनबीईएमएस की वेबसाइट पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध रहेंगे।
NEET PG 2026: क्वालिफाइंग क्राइटेरिया
नीट पीजी काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल होने के लिए बोर्ड ने न्यूनतम पात्रता पर्सेंटाइल तय कर दिया है-
- सामान्य और ईडब्ल्यूएस वर्ग - 50वीं पर्सेंटाइल
- अनारक्षित-दिव्यांगजन (UR-PwBD) वर्ग - 45वीं पर्सेंटाइल
- एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग (दिव्यांगों सहित) - 40वीं पर्सेंटाइल
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा