Live

NEET PG 2025 Live: नीट पीजी सिटी स्लिप natboard.edu.in पर जारी; एडमिट कार्ड, परीक्षा तिथि, लेटेस्ट अपडेट जानें

नीट पीजी अंकन योजना के अनुसार, उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक दिए जाएंगे, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा।

नीट पीजी 2025 परीक्षा 3 अगस्त को आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

Abhay Pratap Singh | July 21, 2025 | 10:57 PM IST

नई दिल्ली: नेशनल बोर्ड ऑफ मेडिकल एग्जामिनेशन ने आज, 21 जुलाई को NEET PG 2025 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शहर की जानकारी जारी कर दी है। यह जानकारी उम्मीदवारों को उनकी ईमेल आईडी पर भेजी गई है, जिसमें बताया गया है कि उनकी परीक्षा किस शहर में होगी। नीट पीजी 2025 एडमिट कार्ड 31 जुलाई को जारी किया जाएगा।

नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट - पोस्टग्रेजुएट 2025 परीक्षा 3 अगस्त को आयोजित की जाएगी। नीट पीजी परीक्षा 3 घंटे 30 मिनट की अवधि के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में कराई जाएगी। नीट पीजी 2025 का आयोजन देशभर के 233 शहरों में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा।

Also read NEET PG 2025: नीट पीजी एग्जाम की मूल्यांकन प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग वाली याचिकाओं पर 3 अगस्त को सुनवाई

नीट पीजी परीक्षा पैटर्न के अनुसार, नीट पीजी 2025 पेपर में 200 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न के लिए अंग्रेजी भाषा में चार उत्तर विकल्प दिए होंगे, जिनमें से एक विकल्प सही होगा। एमडी, एमएस और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए नीट पीजी का आयोजन किया जाता है।

नीट पीजी अंकन योजना के अनुसार, उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक दिए जाएंगे, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को एनबीई की वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।

NEET PG 2025 City Intimation Slip: कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके नीट पीजी 2025 सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं:

  • एनबीई की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।
  • नीट पीजी 2025 सिटी स्लिप डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
  • आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • नीट पीजी शहर सूचना डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें।
लाइव अपडेट
नीट पीजी शहर सूचना की जानकारी उम्मीदवारों को उनकी ईमेल आईडी पर भेजी गई है। लेटेस्ट अपडेट के लिए उम्मीदवार Careers360 की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

July 21, 2025 | 10:57 PM IST

NEET PG Admit Card 2025:: नीट पीजी एडमिट कार्ड डिटेल्स

नीट पीजी प्रवेश पत्र में अभ्यर्थी का नाम, जन्म तिथि, परीक्षा तिथि, दिव्यांग व्यक्ति (यदि कोई हो), अभ्यर्थी की श्रेणी, परीक्षा केंद्र का पता, आवेदन संख्या, नीट पीजी रोल नंबर, परीक्षा केंद्र कोड और रिपोर्टिंग समय के बारे में जानकारी होगी।

July 21, 2025 | 10:37 PM IST

NEET PG 2025 Admit Card: नीट पीजी 2025 एडमिट कार्ड डेट

नीट पीजी 2025 एडमिट कार्ड 31 जुलाई 2025 को आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in या nbe.edu.in पर उपलब्ध होगा।

July 21, 2025 | 09:18 PM IST

NEET PG 2025 Exam Date: 3 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

हाल ही में, सुप्रीम कोर्ट ने एनबीईएमएस नीट पीजी परीक्षा प्रक्रिया की पारदर्शिता, विशेष रूप से उत्तर कुंजी और मूल्यांकन प्रोटोकॉल जारी करने पर चिंता जताने वाली याचिकाओं पर सुनवाई के लिए 3 अगस्त, 2025 की तारीख तय की है।

July 21, 2025 | 08:27 PM IST

NEET PG Result Date 2025: नीट पीजी 2025 रिजल्ट डेट

भारत में एमडी, एमएस और पीजी डिप्लोमा जैसे स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश पाने के इच्छुक मेडिकल स्नातकों के लिए नीट पीजी परीक्षा एक महत्वपूर्ण परीक्षा है। नीट पीजी 2025 का परिणाम 3 सितंबर तक घोषित होने की उम्मीद है।

July 21, 2025 | 07:31 PM IST

NEET PG 2025 Exam City Slip: नीट पीजी सिटी इंटिमेशन स्लिप nbe.edu.in पर जारी

नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (एनबीईएमएस) ने नीट पीजी 2025 के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है।

July 21, 2025 | 07:19 PM IST

NEET PG 2025 City Slip: नीट पीजी 2025 परीक्षा सिटी स्लिप

नीट पीजी 2025 परीक्षा सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड के साथ लॉगिन करना होगा।

July 21, 2025 | 05:55 PM IST

NEET PG Exam Date 2025: नीट पीजी 2025 एग्जाम डेट

नीट पीजी 2025 परीक्षा 3 अगस्त 2025 को एक ही पाली में आयोजित की जाएगी।

July 21, 2025 | 04:37 PM IST

NEET PG 2025 City Intimation Slip: नीट पीजी सिटी इंटिमेशन स्लिप कब होगी जारी?

एनबीईएमएस द्वारा नीट पीजी 2025 सिटी इंटिमेशन स्लिप आज यानी 21 जुलाई, 2025 को किसी भी समय जारी की जा सकती है।

July 21, 2025 | 03:57 PM IST

nbems neet pg 2025: नीट पीजी लॉगिन क्रेडेंशियल

एनबीईएमएस (nbems) 3 अगस्त को साढ़े तीन घंटे की अवधि के लिए राष्ट्रीय पात्रता-प्रवेश परीक्षा स्नातकोत्तर आयोजित करेगा।

July 21, 2025 | 03:31 PM IST

neet pg 2025 login: नीट पीजी लॉगिन क्रेडेंशियल

  • आवेदन संख्या
  • पासवर्ड

July 21, 2025 | 03:03 PM IST

neet pg 2025 registration: नीट पीजी अंकन योजना

नीट पीजी अंकन योजना के अनुसार, उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक दिए जाएंगे, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा।

July 21, 2025 | 02:31 PM IST

neet pg 2025 city intimation slip: नीट पीजी परीक्षा शहर

नीट पीजी सिटी स्लिप में कैंडिडेट अपने परीक्षा केंद्र वाले शहर की जांच कर सकते हैं।

July 21, 2025 | 01:59 PM IST

neet pg 2025 updates: नीट पीजी की वैधता

आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, NEET PG 2025 परिणाम की वैधता केवल एमडी, एमएस और पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए वर्तमान प्रवेश सत्र 2025-26 के लिए होगी।

July 21, 2025 | 01:32 PM IST

neet pg exam date 2025: नीट पीजी एडमिट कार्ड 2025

neet pg admit card 2025 31 जुलाई को natboard.edu.in पर जारी किया जाएगा।

July 21, 2025 | 01:04 PM IST

एमबीबीएस डॉक्टर की सैलरी कितनी होती है?

नीट के बाद मेडिकल की पढ़ाई पूरी करके जब अभ्यर्थी एंट्री लेवल एमबीबीएस डॉक्टर बनते हैं, तो उनकी सरकारी हॉस्पिटल में प्रति माह वेतन 50,000 से 80,000 तक होता है। हालांकि AIIMS हॉस्पिटल यह वेतन अधिकतम 1 लाख तक भी हो सकती है। वहीं प्राइवेट हॉस्टिपल में एंट्री लेवल डॉक्टर की सैलरी 40,000 से 70,000 तक हो सकती है।


July 21, 2025 | 12:49 PM IST

2025 में NEET MDS काउंसलिंग के लिए कितनी सीटें हैं?

NEET 2025 के उम्मीदवारों के लिए पूरे भारत में 27,868 बीडीएस सीटें उपलब्ध हैं। ये सीटें सरकारी और निजी, दोनों डेंटल कॉलेजों में उपलब्ध हैं।

July 21, 2025 | 11:54 AM IST

neet pg exam date 2025: नीट पीजी परीक्षा तिथि

नीट पीजी 2025 परीक्षा 3 अगस्त को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी।

July 21, 2025 | 11:45 AM IST

neet pg 2025 city intimation slip: क्रेडेंशियल

नीट पीजी सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए यूजर आईडी और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

July 21, 2025 | 11:45 AM IST

NEET PG 2025 Live: नीट पीजी सिटी स्लिप कब जारी होगी?

एनबीई द्वारा आज यानी 21 जुलाई को neet pg 2025 city intimation slip जारी की जाएगी।

[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]