NEET PG 2025 Exam: नीट पीजी परीक्षा कल, एग्जाम डे गाइडलाइंस, रिपोर्टिंग टाइम जानें
Saurabh Pandey | August 2, 2025 | 05:09 PM IST | 2 mins read
नीट पीजी परीक्षा एमडी/एमएस/पीजी डिप्लोमा और पोस्ट एमबीबीएस डीएनबी पाठ्यक्रमों, सीधे छह वर्षीय DrNB पाठ्यक्रमों और NBEMS डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।
Use the NEET PG College Predictor 2026 to check your MD/MS/Diploma admission chances
Try Nowनई दिल्ली : नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेस (NBEMS) कल यानी 3 अगस्त को नीट पीजी 2025 परीक्षा आयोजित करेगा। परीक्षा सुबह 9 बजे 12 बजे तक एक ही पाली में आयोजित की जाएगी। NEET PG 2025 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति सुबह 8.30 बजे तक दी जाएगी।
NEET PG 2026: Answer Key & Scorecard OUT: Direct Link | Cutoff | Marks vs Rank
Latest: NEET PG 2026 College Predictor
NEET PG Companion: Get Expert Guidance for NEET PG Admissions with One-to-One Counselling
नीट पीजी परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार अपने प्रवेश पत्र एनबीईएमएस की आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in से डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड रंगीन A4 शीट पर प्रिंट होना चाहिए। साथ ही आधार या पैन कार्ड जैसे सरकारी पहचान पत्र भी साथ लाने होंगे।
एनबीईएमएस की तरफ से जारी एग्जाम डे गाइडलाइंस में कहा गया है कि कोई पेन/पेंसिल न लाएं। परीक्षा के दौरान कोई भी रफ पेपर उपलब्ध नहीं कराया जाएगा। अभ्यर्थी के कंप्यूटर स्क्रीन पर एक डिजिटल सामान्य कैलकुलेटर उपलब्ध कराया जाएगा।
NEET PG 2025: प्रतिबंधित वस्तुएं
- कोई भी स्टेशनरी वस्तु जैसे पाठ्य सामग्री, नोट्स, प्लास्टिक पाउच, कैलकुलेटर, पेन, राइटिंग पैड, पेन ड्राइव, रबड़, आदि।
- कोई भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, ईयरफोन, माइक्रोफोन, पेजर, कलाई घड़ी/स्मार्ट घड़ी या हेल्थ बैंड, कैलकुलेटर, इलेक्ट्रॉनिक पेन या स्कैनर आदि।
- सभी आभूषण जैसे कंगन, अंगूठी, झुमके, नोजपिन, चेन या हार, पेंडेंट, पेंडेंट वाला हार, बैज, ब्रोच आदि।
- अन्य वस्तुएं जैसे बटुआ, चश्मा, हैंडबैग, बेल्ट, टोपी आदि।
- कोई भी खुली या पैक की हुई खाने की वस्तु, पानी की बोतल आदि।
- कोई भी अन्य वस्तु जिसका अनुचित उपयोग, वायरलेस, ब्लूटूथ डिवाइस, जासूसी कैमरा आदि जैसे संचार उपकरणों को छिपाने के लिए किया जा सकता है।
NEET PG 2025: परीक्षा पैटर्न
नीट पीजी 2025 कंप्यूटर-आधारित परीक्षा (सीबीटी) के रूप में आयोजित की जाएगी, जिसमें बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। इस परीक्षा में 200 प्रश्न होंगे, जिनमें से प्रत्येक में अंग्रेजी में चार उत्तर विकल्प दिए गए होंगे। उम्मीदवारों को प्रत्येक प्रश्न के लिए सबसे उपयुक्त या सही उत्तर चुनना होगा। परीक्षा की कुल अवधि 3 घंटे 30 मिनट है।
NEET PG 2025: मार्किंग स्कीम
प्रत्येक सही उत्तर के लिए चार अंक होंगे। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक काटा जाएगा। बिना प्रयास किए गए प्रश्नों के लिए कोई अंक नहीं काटा जाएगा। जिन प्रश्नों को समीक्षा के लिए चिह्नित किया गया है, उनका मूल्यांकन अंकन योजना के अनुसार किया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार