NEET PG 2024 Scorecard: नीट पीजी स्कोरकार्ड natboard.edu.in पर जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
Santosh Kumar | August 30, 2024 | 05:46 PM IST | 1 min read
इस साल एमडी, एमएस, डीएनबी और डिप्लोमा कोर्स में दाखिले के लिए नीट पीजी प्रवेश परीक्षा 11 अगस्त को आयोजित की गई थी।
Use the NEET PG College Predictor 2026 to check your MD/MS/Diploma admission chances
Try Nowनई दिल्ली: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (एनबीईएमएस) ने नीट पीजी 2024 स्कोरकार्ड जारी कर दिया है। नीट पीजी 2024 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in या nbe.edu.in से अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एनबीईएमएस नीट पीजी 2024 स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा।
NEET PG 2026: Result Out: Direct Link | Cutoff | Marks vs Rank
Latest: NEET PG 2026 College Predictor
NEET PG Companion: Get Expert Guidance for NEET PG Admissions with One-to-One Counselling
इस साल एमडी, एमएस, डीएनबी और डिप्लोमा कोर्स में दाखिले के लिए नीट पीजी प्रवेश परीक्षा 11 अगस्त को दो शिफ्ट में आयोजित की गई थी। पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3:30 बजे से शाम 7:00 बजे तक आयोजित की गई थी।
NEET PG 2024 Counselling: सितंबर में काउंसलिंग
एनबीईएमएस द्वारा नीट पीजी परीक्षा का परिणाम 23 अगस्त को घोषित किया गया था। अब स्कोरकार्ड जारी होने के बाद मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर नीट पीजी 2024 काउंसलिंग शेड्यूल जारी करेगी।
नीट पीजी 2024 काउंसलिंग सितंबर 2024 के दूसरे सप्ताह में आयोजित होने की संभावना है। एमसीसी पूरे भारत में 50% अखिल भारतीय कोटा (एआईक्यू) सीटों के लिए एमडी (26,168 सीटें), एमएस (13,649 सीटें) और पीजी डिप्लोमा (922 सीटें) के लिए काउंसलिंग आयोजित करेगा।
NEET PG 2024 Scorecard: डाउनलोड का तरीका
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आसानी से नीट पीजी 2024 स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in या nbe.edu.in पर जाएं।
- होम पेज पर, 'नीट पीजी' से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- पंजीकरण आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें।
- नीट पीजी स्कोरकार्ड 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- स्कोरकार्ड प्रदर्शित होने पर, उसे जांचें और डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई