NEET PG Exam Date 2024: नीट पीजी परीक्षा तिथि जल्द natboard.edu.in पर होगी जारी, शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी
Abhay Pratap Singh | June 30, 2024 | 01:05 PM IST | 2 mins read
देश भर में आयोजित कई प्रवेश परीक्षाओं में अनियमितता के आरोपों के चलते 23 जून को होने वाली नीट यूजी परीक्षा स्थगित कर दी गई थी।
नई दिल्ली: नीट पीजी 2024 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए जल्द ही नीट पीजी एग्जाम डेट 2024 की घोषणा की जाएगी। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने हाल ही में मीडिया से बात करते हुए कहा कि नीट पीजी की संशोधित परीक्षा तिथियां सोमवार या मंगलवार को जारी कर दी जाएंगी।
इससे पहले, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय (MoHFW) ने देश में प्रतियोगी परीक्षाओं की अखंडता के खिलाफ हाल ही में लगे आरोपों को देखते हुए NEET PG परीक्षा को स्थगित करने का फैसला लिया था। बता दें कि, नीट पीजी 2024 परीक्षा 23 जून को आयोजित होनी थी।
राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (NBE) के अध्यक्ष डॉ. अभिजात शेठ ने कहा कि नीट पीजी 2024 के लिए नई परीक्षा तिथियों की घोषणा अगले सप्ताह तक की जाएगी। आधिकारिक घोषणा के बाद उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर नीट पीजी परीक्षा कार्यक्रम 2024 डाउनलोड कर सकेंगे।
नीट पीजी परीक्षा 2024 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए परीक्षा तिथि से कुछ दिन पहले दोबारा नीट पीजी हाल टिकट जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार अपने लॉगिन विवरण जैसे आवेदन संख्या और पासवर्ड की सहायता से पोर्टल पर लॉगिन करके नीट पीजी एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड कर सकेंगे।
देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों या संस्थानों के एमडी/ एमएस/ पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए NEET PG प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाती है। भारत में मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश पाने के इच्छुक विदेशी नागरिकों के लिए भी नीट पीजी एंट्रेंस एग्जाम अनिवार्य है। इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए राज्य या संस्थान स्तर पर कोई अन्य प्रवेश परीक्षा मान्य नहीं होगी।
सूचना बुलेटिन के अनुसार, एनबीईएमएस की भूमिका नीट पीजी के आयोजन, परिणाम की घोषणा और परिणाम को नामित काउंसलिंग प्राधिकरण को सौंपने तक ही सीमित है। काउंसलिंग और पीजी सीटों के आवंटन में NBEMS की कोई भूमिका नहीं होगी। उम्मीदवारों के दस्तावेजों का सत्यापन और पात्रता का निर्धारण काउंसलिंग या प्रवेश प्रक्रिया के समय संबंधित प्राधिकरण द्वारा किया जाएगा।
अगली खबर
]NEET UG Re-exam Result 2024: नीट यूजी री-एग्जाम रिजल्ट आज होगा जारी, डाउनलोड लिंक जानें
नीट यूजी परीक्षा से जुड़े ग्रेस मार्क्स और अन्य अनियमितताओं के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान केंद्र ने बताया कि इन उम्मीदवारों को दिए गए ग्रेस मार्क्स रद्द कर दिए जाएंगे।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार